Blood Pressure: अचानक से बीपी हाई होने पर क्या करें, इस उपाय को करने से मिलेगी राहत

Blood Pressure: कभी- कभी कई लोगों को ऐसे देखा जाता है कि उनकी अचानक से बीपी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए जानिये उसका उपाय।

Update: 2024-09-01 15:26 GMT

Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। लोगों में जैसे ये बीमारी एकदम कॉमन होती चली जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से स्ट्रोक, हार्ट अटैक की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जोकि किसी के भी स्वास्थ के लिए अच्छी बात नहीं है। इससे जान का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आपके शरीर में बीपी बढ़ने के लक्षण दिखाई देने शुरू हो रहे हो तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। जानिये अगर अचानक से बीपी बढ़ जाए तो तुरंत क्या उपाय किया जाये। 

Blood Pressure बढ़ जाने ओर क्या करें काम

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई हो जाए तो सबसे पहले आप किसी हवादार जगह पर बैठ जाये। और अपने आस- पास भीड़ न लगने दे। फिर आराम आराम से लम्बी लम्बी सांस ले। नार्मल पानी लेकर उसे थोड़ा- थोड़ा पिए। इन सारे उपायों के जरिये आपको काफी आराम मिलेगा। इसके साथ अगर मै कुछ खाने- पीने की बात करूं तो आपको केला, कीवी और सेब खाना चाहिए यह काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो सबसे पहले पेशेंट को आराम से बिठाने और पानी पिने दे। तुरंत ही उसे इनमें से कोई एक फल खाने को दें। इससे भी बीपी कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है।

कुछ और बातों का रखे ध्यान

हाई ब्लड प्रेशर वाले रोज सुबह टहलने जाया करें। साथ ही अपने दिनचर्या में योग भी जरूर शामिल करें। बात बात पर स्ट्रेस लेने की आदत छोड़ दे। खानें में ज्यादा नमक खाने की आदत छोड़ दे। हल्का खाना जैसे सब्जियां, फल, सलाद जैसी चीजें खाएं, जिनमें कम ऑयल का इस्तेमाल किया गया हो। ब्लड प्रेशर हाई होने पर निम्बू पानी पीना भी काफी असरदार होता है। लेकिन उसमें नमक या चीनी न डाले। और अगर हो सके तो एक से दो गिलास पानी पिएं जिससे यूरिन पास हो जाए।

Tags:    

Similar News