5 वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार: जल संरक्षण में अग्रणी इंदौर, राष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत

Update: 2024-10-22 08:59 GMT

5 वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार : मध्यप्रदेश। दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति द्वारा 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार (5th National Water Award) का वितरण किया गया। इस दौरान इंदौर ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। जल संरक्षण में इंदौर अग्रणी जिले के रूप में उभरा है। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा इंदौर को जल संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत किया गया है।

सीएम यादव ने इंदौर को पुरस्कृत किए जाने पर एक्स पर लिखा कि, "जल संरक्षण में अग्रणी 'अपना इंदौर'...माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा '5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार' से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत किया जाना अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। जल संरक्षण की दिशा में इस अद्भुत उपलब्धि के लिए समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि, 'आने वाली पीढ़ी के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भली-भाँति समझते हुए हमने प्रदेश में जल-संरचनाओं का जाल बिछाया है, पुरानी जल-संरचनाओं का नवीनीकरण किया है, सिंचाई क्षमता को बढ़ाने का प्रयत्न किया है; मध्यप्रदेश पानी की एक-एक बूंद के उचित उपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है एवं 'जल संरक्षण' की दिशा में निरंतर अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है।'

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा तथा जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया है।

Tags:    

Similar News