आज का मौसम: दिल्ली से लेकर यूपी बिहार तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम...

यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस कारण से इन राज्यों में शीतलहर और मामूली कोहरा भी देखने को मिल रहा है।;

Update: 2025-02-01 03:09 GMT

Weather Update: बीते कुछ दिनों से देश भर में मौसम खुल गया था, धूप ने दस्तक दे दी थी। लेकिन अब एक बार फिर यूपी - बिहार, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंडक देखने को मिल रही है। यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस कारण से इन राज्यों में शीतलहर और मामूली कोहरा भी देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर के कई शहरों में अभी भी पारा माइनस में दर्ज किया गया है।

दिल्ली में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली NCR के तापमान में फिर गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यहां बारिश होने की संभावना है, जिस कारण से तापमान में गिरावट आएगी। बताते चलें बीते कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम साफ, दिन धूप खिल रही थी। हालांकि शाम में थोड़ी ठंडक बढ़ जाती थी।

यूपी बिहार में अचानक बदला मौसम 

उत्तर प्रदेश और बिहार में अचानक से मौसम ने करवट बदल ली है। अब यहां सुबह और शाम ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। शीत लहर और कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, IMD ने लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर में शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है। 

राजस्थान का ऐसा है मौसम

राजस्थान में आज शनिवार को शीतलहर का प्रकोप फिर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां कुछ जिलों में फरवरी के पहले सप्ताह ही बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा।

जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड 

पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। यहां सुबह कोहरे की परत देखने को मिली। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि जम्मू में पर्यटक इस बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं।

Tags:    

Similar News