Actress Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका ने बदला अपना इंस्टा बायो, मां बनने के बाद का डेली रूटीन किया शेयर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक बड़ा बदलाव किया है। इसके इंस्टा बायो में खास लिखा है।

Update: 2024-09-15 13:40 GMT

Deepika Padukone Instagram : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मां बनने के नए सफर को एंजॉय कर रही है जहां पर अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले वे सोशल मीडिया से रूबरू हुई। यहां पर उन्होंने अपने मदरहुड के दौर को लेकर बायो अपडेट किया है। जिसे पढ़ने के बाद फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जानिए एक्ट्रेस ने क्या किया इंस्टा बायो में

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक बड़ा बदलाव किया है। इसके इंस्टा बायो में लिखा है, 'फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट.' जिसका मतलब है 'खिलाओ. डकार लो. सो जाओ. दोहराओ.'। इससे साफ मान सकते है कि, बच्ची के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण की लाइफ ऐसी हो गई है इसलिए उन्होंने इंस्टा बायो को अपडेट कर दिया है। इसके साथ पहले खबर आई थी एक्ट्रेस अपनी बेटी का खुद रखेगी इसके लिए कोई नैनी या आया हायर नहीं करेगी।

एक्ट्रेस ने लिया करियर से लिया ब्रेक 

आपको बताते चलें कि, एक्ट्रेस अपना पूरा समय अपनी बेटी के साथ बिताने वाली है जिसके लिए उन्होंने करियर से ब्रेक लिया और अभी किसी प्रकार कोई फिल्म भी साइन नहीं की है। बताते चलें एक्ट्रेस ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। जहां पर रणवीर और वे पहली बार शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने थे।

Tags:    

Similar News