Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका के राष्ट्रपति बने अनुरा कुमार डिसनायके, पीएम मोदी ने दी बधाई

Update: 2024-09-23 04:04 GMT

Anura Kumar Dissanayake became the President of Sri Lanka

Sri Lanka Presidential Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत- श्रीलंका बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए दिसानायके के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूँ। 

पीएम मोदी का बधाई ट्वीट

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया के ऐक्स अकाउंट से एक बधाई पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने कहा कि "श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में आपकी जीत पर अनुरा डिसनायके को बधाई। भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"

मैं हृदय से आभारी 

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिसानायके ने कहा, सदियों से हमने जो सपना संजोया है, वह आखिरकार सच हो रहा है। यह जीत किसी एक व्यक्ति की मेहनत का नतीजा नहीं है। बल्कि लाखों लोगों का सामूहिक प्रयास है। आपकी प्रतिबद्धता हमें यहां ले आई है और इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। ये जीत हम सबकी है। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति बने अनुरा कुमार डिसनायके ने पीएम मोदी को रिप्लाई देते हुए धन्यवाद ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि "आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद, प्रधान मंत्री मोदी। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता से सहमत हूं। हम साथ मिलकर अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।"

कौन हैं अनुरा कुमार दिसानायके

अनुरा कुमार दिसानायके कोलंबो से सांसद हैं। वर्तमान में वे नेशनल पीपुल्स पावर और जनता विमुक्ति पेरमुना पार्टी के नेता हैं। राष्ट्रपति पद के लिए उन्होंने नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जिसमें जनता विमुक्ति पेरमुना (JVP) पार्टी भी शामिल है। दिसानायके ने चुनाव प्रचार के दौरान महत्वपूर्ण बदलावों का वादा किया, जिसमें आम चुनाव में नया जनादेश हासिल करने के लिए 45 दिनों के भीतर संसद को भंग करना भी शामिल है।

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव : श्रीलंका के राष्ट्रपति बने अनुरा कुमार डिसनायके, पीएम मोदी ने दी बधाईगौरतलब है कि 2022 में गंभीर आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है। अप्रैल 2022 में खाद्यान्न, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी के बीच श्रीलंका ने दिवालिया होने की घोषणा की थी। देश में महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को श्रीलंका छोड़कर भागने और इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। कुछ हफ्तों बाद संसद ने विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति नियुक्त किया।

Tags:    

Similar News