BJP MLA Yogesh Verma: बीजेपी MLA योगेश वर्मा ने कहा - ADM संजय सिंह विवाद के जिम्मेदार, अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव भी रद्द

Update: 2024-10-09 13:13 GMT

BJP MLA Yogesh Verma

लखीमपुर खीरी। सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा (BJP MLA Yogesh Verma) से मारपीट का मामला अब बढ़ता जा रहा है। बढ़ते विवाद के बाद अर्बर कॉपरेटिव का चुनाव (Lakhimpur Kheri Urban Cooperative Bank ) रद्द कर दिया गया है। वहीं भाजपा विधायक ने मीडिया के सामने आकर एडीएम पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि, इस पूरी घटना के लिए एडीएम संजय सिंह जिम्मेदार हैं। इसके पहले उन्होंने कहा था कि, मारपीट का खामियाजा भुगतना होगा।

बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने मीडिया के सामने रामचरितमानस लेकर और कहा कि, "रामचरित मानस पर हाथ रख कर कसम खाता हूं अगर शराब पी हो!",मैने सीएम साहब, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सभी को घटना की जानकारी दे दी है। बात हुई है, संगठन जो दिशा निर्देश देगा वही करेंगे। विधायक ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें पूरी तरह से ADM संजय सिंह की संलिप्तता है, मतदाता सूची को फाड़ा गया है।

अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद एडीएम लखीमपुर ने बैंक का मुआयना किया। एडीएम से मीडिया वालों ने पूछा - क्या आप एजेंट बन कर काम कर रहे हैं ? तो एडीएम बिना जवाब दिये बैंक परिसर के अंदर चले गये।

विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की :

सदर विधायक योगेश वर्मा की पिटाई पर बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह का बयान भी सामने आया है। BJP नेत्री द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक पर आरोप लगाए गए। पुष्पा सिंह ने कहा कि, "मैं पर्चा लेने गई थी, विधायक शराब पीये थे। विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की। पुलिस-प्रशासन के सामने घटना हुई। योगेश वर्मा महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। बीजेपी, विधायक योगेश वर्मा पर कार्रवाई करे।"

प्रदेश की स्थिति अति गम्भीर :

इस मारपीट की घटना पर सपा ने भी भाजपा को घेरा है। लखीमपुर में भाजपा विधायक के पीटे जाने के मामले पर सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, "प्रदेश की स्थिति अति गम्भीर है। सत्ता पक्ष के विधायक भी सुरक्षित नहीं है। सरकार चुनाव में भी अपने हिसाब से खेल खेलती है,ऐसे में निष्पक्षता की उम्मीद करना बेकार है। इस सरकार में निष्पक्ष चुनाव छोड़िये,निष्पक्ष पर्चा भरना भी सम्भव नहीं !!"

क्या है मामला :

लखीमपुर में पुलिस के सामने सदर विधायक योगेश वर्मा को पीट दिया गया था। अर्बन कॉपरेटिव बैंक (Urban Cooperative Bank) के सामने मारपीट की यह घटना हुई थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह (Bar Association President Awadhesh Singh) द्वारा भाजपा विधायक योगेश वर्मा (BJP MLA Yogesh Verma) को कई थप्पड़ मारे गए थे।

बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह द्वारा विधायक को पीटने का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने तब हुई जब मतदाता सूची फाड़ने पर विधायक योगेश वर्मा ने आपत्ति जताई थी। विधायक द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

जानकारी के अनुसार अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में पुष्पा सिंह और मनोज अग्रवाल के खेमे के बीच मुकाबला है। मनोज अग्रवाल के खेमे का आरोप है की, उनके प्रत्याशी राजू अग्रवाल का पर्चा वकीलों द्वारा फाड़ दिया गया। इतना ही नहीं राजू अग्रवाल के साथ मारपीट भी की गई। इसकी जानकारी जब विधायक योगेश वर्मा को लगी तो वे भी अर्बन कॉपरेटिव बैंक पहुंच गए।

यहां विधायक और बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद अचानक ममला मारपीट तक पहुँच गया। अवधेश सिंह ने पुलिस के सामने विधायक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद विधायक के समर्थक भी पीछे से आ गए। दोनों पक्षों को आठ से दस पुलिस वालों ने मिलकर अलग किया।

Tags:    

Similar News