Gonda Factory Blast: गोंडा की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत कई घायल

Update: 2024-10-07 08:35 GMT

Gonda Factory Blast : उत्तरप्रदेश। गोंडा की एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को पटाखा बनाते समय धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई। कई लोग ब्लास्ट के कारण घायल हुए हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, इसकी आवाज कुछ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले कई मजदूरों से शरीर के अंग फैक्ट्री के आस - पास बिखरे भी देखे गए।

गोंडा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से आस - पास के घरों की दीवार में दरार आ गई। यह ब्लास्ट गोंडा मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर बेलसर गांव में हुआ है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। एसडीएम समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

बताया गया है कि, इस फैक्ट्री में एक - एक करके कई विस्फोट हुए हैं। विस्फोट के कारण फैक्ट्री की दीवार गिर गई थी। दीवार के मलबे ने नीचे भी कुछ मजदूर दब गए थे। स्थानीय लोगों ने कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान इसहाक और आकाश के रूप में हुई है। आकाश नाबालिग था। यह फैक्ट्री अवैध थी या नहीं इस बारे में अधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।  

Tags:    

Similar News