Bijapur News: नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को दी फांसी, BJP को भगाने की दी धमकी

Update: 2024-09-12 11:50 GMT

Naxalites Hanged chhattisgarh bijapur naxalites hang two Villagers police informing : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को फांसी की सजा दी है। दोनों ग्रामीणों पर पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप है। इसके साथ ही नक्सलियों ने दोनों आरोपियों की छाती पर एक पर्चा भी चिपकाया है। जिसमें बीजेपी को भगाने की धमकी के साथ पुलिस मुखबिरी बंद करने की बात कही है। यह पूरा मामला जप्पेमरका गांव का है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने 3 सितंबर को जप्पेमरका गांव के दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने इन ग्रामीणों, माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा, पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उन्हें फांसी पर लटका दिया। इस घटना को लेकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने जिम्मेदारी ली है।

फांसी के फंदे से लटकाया

गांववालों ने बताया कि नक्सलियों ने 2 दिन पहले 3 सितंबर को जप्पेमरका गांव के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा का अपहरण किया था। इसके अलावा मिरतुर के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र को भी नक्सलियों ने अगवा किया था। तीनों को जप्पेमरका के गांव के जंगल में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर पेश किया। ​​​​​​​इसके बाद माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा को फांसी पर लटका दिया। वहीं छात्र को मुखबिरी ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

पर्चे में लिखी ये बातें

दोनों मृतक ग्रामीणों की कमीज पर एक पर्चा चिपकाया गया। इस पर्चे में लिखा है कि, ये लोग कई साल से पुलिस की मुखबिरी कर रहे थे। इसी के चलते इन्हें मौत के घाट उतारा गया है। पर्चे में आस-पास गांव के लोगों को भी धमकी दी गई है कि, पुलिस का मुखबिर मत बनो। साथ ही भाजपा को मार भगाने की बात भी लिखी है।

पुलिस न बताने की दी धमकी

बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को न बताने को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को धमकी भी दी है। दोनों मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। नक्सलियों ने इनकी हत्या की तस्वीर गुरुवार को जारी की है।

Tags:    

Similar News