Congress Observer: क्या महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव से कांग्रेस की पलटेगी किस्मत, पार्टी ने बनाई 14 ऑब्जर्वर की टीम

महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी रण जीतने की है। इसे लेकर पार्टी ने हाल ही में 14 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जो पार्टी के लिए बड़े ही कर्णधार साबित होंगे।

Update: 2024-10-17 16:58 GMT

Maharashtra - Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख को का ऐलान जहां पर हो चुका है वहीं पर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय भूमिका निभा रही है। हरियाणा में मिली हार के बाद कांग्रेस की तैयारी अब महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी रण जीतने की है। इसे लेकर पार्टी ने हाल ही में 14 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जो पार्टी के लिए बड़े ही कर्णधार साबित होंगे।

महाराष्ट्र के लिए इन्हें बनाया पर्यवेक्षक

जैसा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर मतदान होने वाले हैं इसके लिए पार्टी ने ज्यादा पर्यवेक्षक तैनात किए है जो अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। कांग्रेस ने दोनों ही राज्यों में क्राइसिस मैनेजमेंट के अनुसार 14 वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किए है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र को 5 जोन में बांटकर पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. अशोक गहलोत और जी परमेश्वर को मुंबई और कोंकण ज़ोन का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सचिन पायलट और उत्तम रेड्डी को मराठवाड़ा, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और उमंघ सिंघार को विदर्भ का पर्यवेक्षक बनाया गया है

टीएस सिंहदेव और एमबी पाटिल को वेस्टर्न महाराष्ट्र और नासिर हुसैन और ए सितख्का को नॉर्थ महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है.

यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे और महासचिव मुकुल वासनिक को भी महाराष्ट्र में जिम्मेदारी दी गई है. वासनिक और पांडे को स्टेट इलेक्शन कॉर्डिनेटर बनाया गया है. दोनों महाराष्ट्र से ही आते हैं।

झारखंड के पर्यवेक्षक

कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, सांसद तारिक अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अधीर रंजन चौधरी और तेलंगाना के डिप्टी सीएम भाटी वी मल्लू को झारखंड का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News