Delhi News: Sonam Wangchuk से नहीं मिल पायीं दिल्‍ली की CM आतिशी, नाराज होकर दिया बड़ा बयान...

Update: 2024-10-01 10:37 GMT

Delhi News: आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को हिरासत में लिए गए लद्दाख कार्यकर्ता Sonam Wangchuk से मिलने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि आतिशी दोपहर करीब 1 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें Sonam Wangchuk से नहीं मिलने दिया गया, जिसके बाद दिल्‍ली सीएम ने नाराज होकर बीजेपी पर निशाना साधा।

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित बवाना पुलिस स्टेशन के आसपास भारी तैनाती की गई है। हिरासत में लिए गए वानचुक के समर्थकों को दिल्ली की सीमाओं पर कई अन्य पुलिस थानों में रखा गया है।

वांगचुक एक महीने पहले लेह से शुरू हुए 'दिल्ली चलो पदयात्रा' का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य केंद्र से लद्दाख के नेतृत्व के साथ उनकी मांगों के संबंध में बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह करना है।

पुलिस अधिकारी ने अनुसार वांगचुक और उनके कार्यकर्ता सीमा पर रात बिताना चाहते थे। दिल्ली में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण उन्हें शुरू में वापस जाने के लिए कहा गया था, लेकिन जब वे नहीं रुके, तो सीमा पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने लगभग 120 लोगों को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी, जिसके तहत एक स्थान पर चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए गए थे। प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोनम वांगचुक सिंघू सीमा पर थे।

वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिलने पहुंची दिल्‍ली की सीएम आतिशी ने कहा कि "मुझे पूरा विश्वास है कि इन पुलिस अधिकारियों को एलजी साहब का फोन आया होगा कि चुनी हुई सरकार के प्रतिनिधि, दिल्ली के सीएम को सोनम वांगचुक से मिलने नहीं दिया जाना चाहिए। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और दिल्ली को भी पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।"

आतिशी ने आगे कहा कि, "आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने, वोट देने के अधिकार को छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया? मुझे उनसे मिलने से क्यों रोका जा रहा है? क्योंकि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र से डरती है और आज मैं विश्वास के साथ कह रही हूं कि अगर भारतीय जनता पार्टी की ऐसी तानाशाही चलती रही तो लद्दाख में एलजी का राज खत्म हो जाएगा, दिल्ली में एलजी का राज खत्म हो जाएगा और यहां केंद्र सरकार में भी भारतीय जनता पार्टी का राज खत्म हो जाएगा।" 

Tags:    

Similar News