चंद्रयान -3 की सफलता के बाद बोले ISRO चीफ, भारत के पास मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद केरल के मंदिर पहुंचे ISRO प्रमुख

Update: 2023-08-27 07:30 GMT

तिरुवनंतपुरम।  मिशन चंद्रयान -3 सफल लैंडिंग के बाद आज रविवार को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ केरल के एक देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भारत पूरे अंतरिक्ष की यात्रा करने में सक्षम है।  

इसरो प्रमुख सोमनाथआज सुबह तिरुवनंतपुरम के पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहाँ पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र के विकास के लिए और निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन यही है कि अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास हो। पूरे देश का विकास हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें जो विजन दिया था, उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि इसरो ने बुधवार 23 अगस्त को चंद्रयान -3 की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग कराई थी।  इसरो ने इसके बाद बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक ‘मूनवॉक’ कर 8 मीटर की दूरी तय कर ली है, उसके सभी पेलोड ठीक से  काम कर रहे है।  

Tags:    

Similar News