आज का राशिफल: मेष राशि वालों को होगी समस्या, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-03 01:34 GMT

Horoscope 03 Feburary 2025: 03 फरवरी को सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन कुछ राशियों पर भगवान शिव की कृपा होगी तो कुछ का दिन अच्छा नहीं होगा। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 03 फरवरी सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। टीम वर्क के करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन के इच्छा पूरी न होने से मन परेशान होगा, परस्पर पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। निवेश आपके लिए इन दिन लाभदायक नहीं है। आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें कोई भी परेशानी बढ़ा सकता है। लव लाइफ में समस्याएं आएंगी।

वृषभ राशि (Taurus)

03 फरवरी सोमवार का दिन वृषभ जातक के लिए ठीक ठाक रहेगा। आपको दिखावा करने से बचना होगा। खान पान में ध्यान दें अन्यथा सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऑफिस में आप अपने टारगेट के लिए खून मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी या चलेंगे। 

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 03 फरवरी सोमवार के दिन मिथुन राशि के लोगों को भी समस्याएं हो सकती हैं। जल्दबाजी में आकर फैसला लेने से बचना होगा। कोई वाहन या घर खरीदें तो उसके डॉक्युमेंट्स अवश्य जांच लें। ऑफिस के काम से यात्रा में आएंगे। घर में वाद विवाद होने की संभावना है। संतान पक्ष के करियर की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज यानी सोमवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें, काम में गलतियां होने की संभावना है। पारिवारिक कलह से मन परेशान रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। माता पिता का आशीर्वाद लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी 03 फरवरी सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनका दिन बेहतरीन रहेगा, बॉस से प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में कोई जिम्मेदारी मिल सकती,जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। युवा जातक पढ़ाई में ध्यान दें। 

कन्या राशि (Virgo)

03 फरवरी यानी सोमवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए टेंशन से भरा रहेगा। भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ दिन की शुरुआत करें, ताकि आने वाली समस्याएं कम हो सकेंगी। लंबे समय बाद पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं की संभावना अधिक है, जिन्हें आप बैठकर सुलझायेंगे। युवा जातक मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

03 फरवरी के दिन तुला जातक वाले की नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनरशिप में व्यापार और व्यवसाय करने से बचें। माता पिता के आशीर्वाद से काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। सिर दर्द की संभावना बन सकती है। नौकरी की तलाश में जुटे थे तो अब आसानी से मिल जाएगी। पिता जी की कोई बात बुरी लग सकती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। लंबे समय से अटके कानूनी मामले में फैसला आएगा जो आपके विरोध में रहेगा। काम को लेकर नए अवसर बढ़ेंगे। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने की संभावना है। पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक का आयोजन में जा सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहे हैं तो कोई पद मिलने की संभावना है। वाहनों से सावधान रहे। 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय होने की संभावना है जिस घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजनबद्ध तरीके से निवेश करेंगे तो आगे चलकर फायदा होगा

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 03 फरवरी सोमवार के दिन मकर राशि वालों का खर्चीला रहेगा। लकी इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ में समस्या आएगी जिससे मन उदास रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को थोड़ा और मेहनत करने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 03 फरवरी सोमवार का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा या चलेगी। ऑफिस में बॉस आपका काम देखकर खुश रहेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक समस्या को घर में बैठकर बातचीत के माध्यम से सुलझा लें।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 03 फरवरी सोमवार का दिन मीन राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा लेकिन पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। युवा जातक किसी महत्वपूर्ण जगह की यात्रा कर सकते हैं जहां विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त होगी। पढ़ाई लिखाई से ज्यादा खेलकूद की ओर मन रहेगा। माताजी को कोई पुराना रोग सता रहा था जो दूर होगा। निवेश करेंगे तो आगे चलकर लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

Tags:    

Similar News