Basant Panchami bhog: बसंत पंचमी पर देवी मां सरस्वती को लगाएं बेर का भोग, ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर
बसंत पंचमी की पूजा के दौरान मां सरस्वती को पीले रंग की चीजों का भोग लगाना जरूरी होता है। इसमें ही आप बेर फल का भोग लगा सकते हैं।;
Basant Panchami Food: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का महत्व होता है जिसमें 3 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर ज्ञान, कला और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान मां सरस्वती को पीले रंग की चीजों का भोग लगाना जरूरी होता है। इसमें ही आप बेर फल का भोग लगा सकते हैं।
कैसा है बेर का फल
यहां पर बेर फल की खासियत जाने तो यह एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों से लेकर ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकता है।नियमित रूप से बेर के सेवन से कब्ज की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है। बेर खाने से कई तरह के फायदे होते है चलिए जानते हैं...
जानिए बेर खाने के फायदे
फलों में से एक बेर खाने के फायदे होते है तो आपको जानने चाहिए
1- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
बेर खाने के फायदे होते है अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं तो बेर पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, आयरन और जिंक से भरपूर होता है। ये सभी मिनरल शरीर में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करते हैं।
2- हड्डियों के लिए
बेर खाने के फायदे होते है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व होते हैं। सूखे बेर कैल्शियम, फॉस्फोरस का एक अच्छा स्रोत हैं जो हड्डियों की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
3-पेट के लिए
बेर खाने के फायदे होते है इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और कार्ब्स से भरपूर बेर एनर्जी का एक बड़ा स्रोत है, जो आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है और आपको पूरे दिन एक्टिव रखता है।
4- कब्ज हो जाते हैं ठीक
मिनरल्स और विटामिन हैं जो इसे बहुत ही पौष्टिक बनाते हैं. इन्हें पचाना बेहद आसान होता है क्योंकि इनमें डाइटरी फाइबर होते हैं और इसलिए यह कब्ज को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
5- ग्लोइंग स्किन के लिए
आपको बताते चलें कि, बेर खाने के फायदे होते हैं इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. ये फल समय से पहले हो रही एजिंग को रोकने में मदद कर सकता है।