Kartik Month 2024: क्यों खास होता है कार्तिक का महीना? पुण्य कमाने के लिए करें ये उपाय

इस महीने को चातुर्मास का अंतिम महीना माना जाता है। इसी महीने से देव तत्व और मजबूत होते हैं।

Update: 2024-10-16 03:41 GMT

हिंदू धर्म के अनुसार आठवां महीना कार्तिक का होता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार पड़ते हैं। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं कार्तिक महीने में भगवान की पूजा, स्नान, दान और तुलसी पूजा कभी न खत्म होने वाला पुण्य देते हैं। यही नहीं इस महीने की पूजा पाठ से प्राप्त पुण्य से लोग सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कार्तिक महीने में किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में...

कब से शुरू हो रहा कार्तिक माह 

इस महीने को चातुर्मास का अंतिम महीना माना जाता है। इसी महीने से देव तत्व और मजबूत होते हैं। कार्तिक माह इसी माह के 18 तारीख से शुरू हो रहा है और समापन कार्तिक पूर्णिमा पर 15 नवंबर 2024 को होगा। इसके पश्चात मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो जाएगा।

क्यों खास है कार्तिक महीना?

इसी महीना में भगवान शिव के बड़े बेटे कार्तिकेय ने तारकासुर नामक राक्षस का वध किया था। यही कारण है कि हिंदू धर्म के आठवें महीने का नाम भगवान कार्तिकेय के नाम पर कार्तिक रखा गया। कार्तिक माह में तप और व्रत करने से मनुष्य की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। 

कार्तिक माह में करें ये उपाय

कार्तिक महीने में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है, कहते हैं इससे धन लक्ष्मी का आगमन होता है।

इस महीने में दान करने से अक्षय शुभ फल की प्राप्ति होती है। यही नहीं दीपदान करने से यमराज की यातनाएं कम सहनी पड़ती हैं।

कार्तिक माह में सूर्योदय के पहले स्नान करने से ढेर सारे लाभ होते हैं। इस पूरे महीने में नियम पूर्वक स्नान करने से एक महा यज्ञ के बराबर लाभ होता है।


Tags:    

Similar News