आज का राशिफल: मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा आज का दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-03-09 00:29 GMT

Horoscope 09 March 2025: 09 मार्च को रविवार का दिन है। मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 09 मार्च रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नई जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े लोग काम में ढील न बरतें। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान पक्ष के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

09 मार्च रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए धन संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश में घूम रहे युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में आ रही समस्याएं दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तरक्की के नए नए मार्ग खुलेंगे। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा अस्पताल जाना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 09 मार्च रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सुख शांति से भरा रहेगा। रुके हुए कामों को फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा। परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी को नौकरी मिलने की संभावना आ सकती है। दान पुण्य के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी रविवार 09 मार्च का दिन कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें। आपके इनकम सोर्स बढ़ेंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपके मन मौजी स्वभाव के कारण ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 09 मार्च का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। ध्यान रहे आज यानी 26 जनवरी को वाहन चालते समय पूरी सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

09 मार्च यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूर होगी।

तुला राशि(Libra)

09 मार्च का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता - पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। बिजनेस में आपकी कोई बड़ी डील जो लंबे समय से अटकी थी फाइनल होगी। परिवार के सदस्यों का हर काम में आपको साथ मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करेंगे। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सर्तक रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बुद्धि और विवेक से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी अच्छे काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है। 

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 09 मार्च रविवार का दिन मकर राशि के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने का मौका मिल सकता है। परिवार में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 09 मार्च 2025 रविवार का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कामों में आ रही चुनौतियां दूर होगी। आपके मन ने चल रही टेंशन से काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें जीवनसाथी के साथ शामिल होंगे। स्वास्थ्य में चल रही दिक्कतों के कारण आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी होगी। 

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 09 मार्च रविवार का दिन मीन राशि के लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने वाला है। आपका कोई मित्र आपसे पैसे की मांग कर सकता है। धन खर्च होने वाले कामों को टालना अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वो बातचीत से दूर होगी।

Tags:    

Similar News