MP Lok Sabha Election Result 2024 : मध्यप्रदेश की 29 सीट पर पर सबकी नजर

MP Lok Sabha Election Result 2024 : मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट पर रुझान कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे।

Update: 2024-06-04 02:15 GMT

MP Lok Sabha Election Result 2024

MP Lok Sabha Election Result 2024 : भोपाल। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट पर रुझान कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। स्थिति दोपहर तक साफ हो जाएगी। कई वरिष्ठ नेताओं की अस्मिता दांव पर लगी है। एक तरफ भाजपा के लिए 29 की 29 सीट जीतना अब जरुरी हो गया है वहीं कांग्रेस को 5 से 6 सीट जीतने की उम्मीद है। 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी ऐसे में दोनों ही पार्टियों की नजर चुनाव परिणाम पर है।

भाजपा ने 29 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे थे वहीं कांग्रेस ने 27 सीट पर चुनाव लड़ा था। एग्जिट पोल में भाजपा को 27 से 29 सीट दी गई है। अब मतगणना शुरू होने पर साफ़ होगा कि, असल में जनादेश किसके साथ है।

ये हैं अहम उम्मीदवार :

लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक चर्चा विदिशा लोकसाभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते और टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक की सीट की है। इसके बाद छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सबकी नजर है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के सामने भाजपा ने विवेक बंटी साहू को उतारा है। 

सोमवार को मीडिया को जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया था कि, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी तरह के हंगामे से बचने के लिए मतगणना केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मतगणना के लिए 22,500 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। ईवीएम मतों की गिनती के लिए 3883 टेबल और डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 242 टेबल की व्यवस्था की गई है। ईवीएम से मतगणना की बात करें तो खजुराहो के पवई में सबसे अधिक 24 राउंड की मतगणना होगी।

Tags:    

Similar News