Bhopal News: मिसेज सेंट्रल इंडिया नेहा तिवारी का क्राउन चोरी,भोपाल के भोजपुर क्लब में हुई घटना

Update: 2024-09-15 14:20 GMT

Mrs. Central India Neha Tiwari Crown Stolen : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भोजपुर क्लब से मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्राउन चोरी हो गया है। यह घटना नारी सम्मान समारोह के दौरान हुई। बता दें नेहा तिवारी ने यह खिताब साल 2023 में जीता था। इस संबंध में रविवार को हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस की छानबीन जारी है।

नेहा तिवारी ने बताया कि उनके लिए यह क्राउन बहुत जरूरी है, क्योंकि उन्हें कोरिया में होने वाले इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन मिसेज इंडियन ओशन 2024 में पार्टिसिपेट करना है। यह कॉम्पिटिशन अगले हफ्ते ही है। क्राउन के चोरी होने के बाद नेहा के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पर संकट आ गया है। नियमों के अनुसार वे बिना ताज के कोरिया में होने वाले कॉम्पिटिशन में भाग नहीं ले पाएंगी।

टेबल से गायब हुआ क्राउन

नेहा ने हबीबगंज पुलिस को बताया कि शनिवार शाम नारी शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम का समापन हो रहा था। फोटोशूट चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने क्राउन को स्टेज के पास ही रखी टेबल पर रख दिया था। 10 मिनट बाद वे क्राउन लेने पहुंची तो वो गायब था।

गौरतलब है कि भोजपुर क्लब शहर के एलीट वर्ग का सोशल क्लब माना जाता है। क्लब में इस तरह की चोरी होना सभी को हैरान कर रहा है। इस कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय समेत शहर की कई हाई प्रोफाइल महिलाएं मौजूद थीं।

Tags:    

Similar News