UP Politics: उत्तरप्रदेश में होगी एक लाख पुलिस भर्ती - CM योगी ने किया ऐलान, सपा और कांग्रेस पर निशाना भी साधा

Update: 2024-09-01 11:17 GMT

उत्तरप्रदेश में होगी एक लाख पुलिस भर्ती - CM योगी ने किया ऐलान

UP Politics : वाराणसी। उत्तरप्रदेश में आगामी दो साल में एक लाख पुलिस भर्ती की जाएगी। यह ऐलान सीएम योगी ने किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होकर सीएम योगी ने न केवल सपा पर निशाना साधा बल्कि कांग्रेस पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने समय - समाय पर देश के महापुरुषों का अपमान किया।

भाजपा सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कोई जाति, कोई वर्ग, कोई धर्म, कोई वर्ग या भाषा देश से बड़ी नहीं हो सकती। पहले देश है फिर हम हैं। देश सुरक्षित है तो सब सुरक्षित है। देश के लिए पूर्ण समर्पण होना चाहिए। हम सभी को मिलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करना होगा।"

मुखौटा पहनकर देश को गुमराह किया :

सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, "जिन्होंने सामाजिक ताने-बाने को नष्ट किया वे आज मुखौटे पहनकर देश को गुमराह कर रहे हैं। जो लोग सामाजिक न्याय के लिए समर्पित महापुरुषों का अपमान करते थे, अब वे वोट के लिए उनकी 'आरती' उतार रहे हैं।"

हम देश के लिए राजनीति करते हैं :

मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कौन नहीं जानता। इनके कारनामे तो सभी जानते हैं। इन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर से लेकर सरदार वल्ल्लभ भाई पटेल तक का अपमान किया। इन महापुरुषों को भारत रत्न नहीं मिलने दिया। भारत रत्न एक ही परिवार (गांधी परिवार) के लिए सीमित हो गया था। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने देश की कीमत पर राजनीति की। यही फर्क है, वे देश की कीमत पर राजनीति करते हैं और हम देश के लिए राजनीति करते हैं।"

Tags:    

Similar News