Shanivar Vrat Vidhi: शनिवार का व्रत रखने से शनिदेव बनाते हैं बिगड़े काम, यहां देखें पूजा विधि

Update: 2024-06-01 01:00 GMT

Shanivar Vrat Vidhi: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देवता की पूजा श्रद्धा भाव से करने से जातक के बिगड़े हुए काम पूरे हो जाते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक,शनि देव लोगों के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा अपने पास रखते हैं। जिनके कर्म बुरे होते हैं, उन्हें बुरी सजा, दुख, कष्ट देते हैं और जो लोग नेक और पुण्य का काम अपने जीवन में करते हैं, उनके साथ सदा अच्छा व्यवहार करते हैं। उन्हें अच्छे फल ही देते हैं। जिसकी वजह से शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता भी कहा जाता है। इन सबके अलावा अगर किसी जातक का काम बन नहीं रहा है तो वो शनि देव का व्रत कर अपने बिगड़े हुए काम को बना सकता है। इसके लिए भक्त को शनिवार के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना विधि विधान से करनी होगी ताकि शनि देव उस पर अपनी कृपा बनाए रखे जिससे उसका बिगड़ा हुआ काम बन सके।

शनि व्रत और पूजा की विधि/Shanivar Vrat Vidhi:

शनिवार का व्रत रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करें। इसके बाद साफ काले कपड़े धारण कर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। शनिदेव की लोहे से बनी प्रतिमा को पंचामृत से नहलाएं फिर इस प्रतिमा को चावलों से बनाए गए कमल दल पर स्थापित करें और काले तिल, काला कपड़ा, तेल, धूप और दीप जलाकर शनिदेव की श्रद्धा भाव से पूजा करें। इस दौरान शनि चालीसा

का पाठ भी करें। इसके अलावा शनि देव के 10 नामों और शनि मंत्र का जाप करें। अंत में शनि आरती गाकर पूजा का समापन करें और पूजा में हुई गलतियों के लिए उनसे क्षमा मांगे।

व्रत के क्या हैं नियम?

अगर आप शनिवार का व्रत रख रहे हैं तो एक दिन पहले कोई तामसिक खाना नहीं खाए। शनिवार यानी व्रत वाले दिन किसी को भला बुरा या अपशब्द न बोलें। इसके साथ ही किसी के बारे में गलत भी ना सोचें। इस दिन चीटियों को आंटा खिलाएं और गरीबों को अपनी शक्तिनुसार दान दें। शनिवार का व्रत करने वाले जातक को पूरे दिन फलाहार पर रहें। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत में दिन में अन्न नहीं खाना चाहिए। शाम के समय उड़द की दाल की खिचड़ी खाकर व्रत खोलने चाहिए। वहीं व्रत के अगले दिन यानी रविवार की सुबह नहाकर पूजा करने के बाद ही कुछ खाना चाहिए, वरना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है। इस तरह से व्रत रखने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है और सौभाग्य के रास्ते खुल जाते हैं।

व्रत करने के फायदे

  • शनिदेव का व्रत करने से रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं।
  • यदि किसी प्रकार का कोई मुकदमे को लेकर कोर्ट कचहरी का चक्कर काट रहे हैं तो इस व्रत को करने से आपको राहत मिल सकती है।
  • शनि का दोष हट सकता है।
  • नौकरी में तरक्की मिल सकती है या आपकी हाई पोस्ट पर ज्वाइनिंग हो सकती है।
  • शनिवार के दिन शनि देव का ध्यान करने से घर में शांति आएगी।
  • छात्रों के जीवन में परिणाम अच्छे आएंगे। नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। जिन्हें आगे की ओर ले जाने में अहम साबित होंगे।
  • घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
  • स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
Tags:    

Similar News