UP Breaking News : अयोध्या गैंगरेप मामले में बड़ी खबर, पीड़िता की मां से मिले सीएम योगी

UP Breaking News : विधानसभा में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को दिखाया था आईना।

Update: 2024-08-02 08:37 GMT

UP Breaking News : अयोध्या गैंगरेप मामले में बड़ी खबर, पीड़िता की मां से मिले सीएम योगी

UP Breaking News : उत्तरप्रदेश। अयोध्या गैंगरेप मामले को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पीड़िता की मां ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़िता के परिवार को सपा नेता मोईद खान पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। कल (1 अगस्त) विधानसभा में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था। अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है।

सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के लोगों को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। गैंगरेप का आरोपी सपा नेता और सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है। अयोध्या में सपा नेता द्वारा गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और नौकर राजू खान को अरेस्ट कर लिया था।

बता दें कि, सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया, फिर वीडियो बनाया था। दोनों आरोपी ढाई माह तक मासूम का गैंगरेप करते रहे। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तब मामला सामने आया था। सपा नेता की घिनौनी करतूत पर अयोध्या (फैजाबाद) के सांसद अवधेश प्रसाद बोलने से कतराते रहे हैं। सीएम योगी ने इन आरोपियों को समाज का कोढ़ बताया था।

अपराधियों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे ?

मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में कहा था कि, 'अयोध्या में समाजवादी पार्टी का एक कार्यकर्ता पिछड़ी जाति की बच्ची से दुष्कर्म में शामिल पाया गया है। अभी तक सपा ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह सब क्या है ? वह अयोध्या के सपा सांसद (अवधेश प्रसाद) के साथ उठ-बैठ रहा है। हरदोई में एक अधिवक्ता की हत्या की घटना हुई। इसमें शामिल अभियुक्त समाजवादी पार्टी का पूर्व जिला अध्यक्ष है। उस पर हत्या समेत विभिन्न जघन्य मामलों के 28 मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकार के अपराधियों को हम गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे ? यह समाज का कोढ़ हैं और इस को जब तक हटाएंगे नहीं, उत्तर प्रदेश की स्थिति को ठीक करने में कठिनाई होगी।'

Tags:    

Similar News