CC 1 Vikas Yadav: FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पूर्व RAW अधिकारी विकास यादव, आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी

Update: 2024-10-18 08:26 GMT

CC 1 Vikas Yadav : अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश (Gurpatwant Singh Pannu Murder Conspiracy) के आरोपी विकास यादव को मोस्ट वांटेड की सूची में डाला है। विकास यादव के लिए FBI ने मोस्ट वांटेड का पोस्टर भी जारी किया है। अमेरिका का दावा है कि, विकास यादव भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के पूर्व अधिकारी है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू एक अमेरिकी नागरिक है जिसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप एक पूर्व भारतीय कर्मचारी विकास यादव पर है। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नाकाम हत्या की साजिश में नामित व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अमेरिकी विदेश विभाग ने हमें सूचित किया है कि न्याय विभाग के अभियोग में शामिल व्यक्ति अब भारत में कार्यरत नहीं है। मैं पुष्टि करता हूं कि वह अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।"

हरियाणा के रहने वाले हैं विकास यादव :

एफबीआई द्वारा जारी वांटेड पोस्टर पर लिखी जानकारी के अनुसार, हरियाणा में 1984 में जन्मे यादव भारत में रहने वाले एक भारतीय नागरिक हैं और हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए अपने सह-साजिशकर्ता, एक अन्य भारतीय नागरिक निखिल के साथ कॉन्वर्जेशन करते समय निक नेम के रूप में "अमानत" का इस्तेमाल करते थे।

FBI के अनुसार, कुछ वक्त तक अमेरिका में थे। कुछ समय पहले ही वे भारत लौटे हैं। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में प्राणपुरा गांव के रहने वाले विकास यादव को भारत सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है। एफबीआई की चार्जशीट में कहा गया है कि, विकास यादव ने निखिल को इस प्लान में शामिल किया। निखिल ने विकास के निर्देश पर पन्नू की पूरी जानकारी एकत्रित की।

पूर्व RAW अधिकारी विकास यादव

पन्नू की हत्या के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर से समझौता किया गया था। उसे विकास यादव ने एक लाख डॉलर देने की बात कही थी। जिस किलर से विकास और निखिल ने कॉन्ट्रैक्ट किया था वह असल में अमेरिकी ड्रग इंफोर्स्मेंट एडमिनिस्ट्रेशन का सीक्रेट एजेंट था। ऐसा एफबीआई का दावा है।

बता दें कि इससे पहले, ऑरिजनल चार्जशीट में विकास यादव का जिक्र CC-1 के तौर पर किया गया था। भारत सरकार ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को आतंकवादी घोषित किया हुआ है। उसके पास अभी अमेरिका की नागरिकता है। 

Tags:    

Similar News