कौन हैं मध्यप्रदेश के वो तीन लोग जिन्हें CM यादव ने CAA के तहत दिया नागरिकता प्रमाण पत्र

Three People From MP Were Given Citizenship Certificates under CAA : सीएम ने कहा, ये सभी अखंड भारत का हिस्सा हैं और अपने परिवार में दोबारा शामिल हो गए हैं।

Update: 2024-06-27 12:42 GMT

CM यादव ने CAA के तहत दिया नागरिकता प्रमाण पत्र

Citizenship Certificates under CAA : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में रहने वाले तीन लोगों को CAA नागरिकता प्रमाण पत्र दिया। इनमें से दो पाकिस्तान के हैं और एक बांग्लादेश से। सीएम ने कहा कि, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकार इन्हे सुरक्षा नहीं दे पा रही थी। ये लोग अपना धर्म बचाने के लिए यहां आए हैं। सीएम ने यह भी कहा कि, ये सभी अखंड भारत का हिस्सा हैं और अपने परिवार में दोबारा शामिल हो गए हैं।

पकिस्तान आये जिन दो लोगों को नागरिकता दी गई है उनमें से एक का नाम संजना सेलवानी है और दूसरे का नाम समीर सेलवानी है। इनके पिता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि, ये साल 2012 में पकिस्तान से भारत आए थे। सीएए के तहत उन्होंने मई में आवेदन किया था। अब उन्हें प्रमाण पत्र मिला है। इसके अलावा सीएम यादव ने राखी दास नाम की महिला को भी नागरिकता प्रमाण पत्र दिया। ये बंगलादेश से यहां रहने आई थीं।

सीएम ने अखंड भारत की दिलाई याद :

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संबंधी कठिनाई का निराकरण कर दिया है। उन्होंने एक ऐसे रिश्ते की पुनर्स्थापना की है जो हमे अखंड भारत की याद दिलाता है। उन्होंने आगे कहा कि, साल 1947 में तत्कालीन सरकार ने निर्णय लिया कि, हम अल्पसंख्यकों की रक्षा करेंगे इस विश्वास में की दूसरे देश की सरकार वहां हिन्दुओं, जैन और पारसियों की रक्षा करेंगे कुछ वहीं रह गए। काल के प्रवाह में उन पर भारत में आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। ये विदेशी नहीं बल्कि अखंड भारत का ही हिस्सा हैं।

Tags:    

Similar News