
भोपाल। मोहन सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए परिवहन के पूर्व आरक्षक के यहां आयकर, ईडी, लोकायुक्त छापों के बीच लोकायुक्त महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटा दिया है। रीवा में एक एसआई की हत्या के बाद रीवा के डीआईजी साकेत प्रसाद पांडेय का भी तबादला कर दिया है।
राज्य शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं
इसमें आदर्श कटियार स्पेशल डीजी दूरसंचार से विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन एवं भर्ती, रवि कुमार गुप्ता संचालक, खेल कल्याण से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, संजीव शमी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार, आशुतोष राय अग्निशमन से दूरसंचार, राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय, भोपाल, प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय, ए. साई मनोहर, सायबर से गुप्तवार्ता, सायबर का अतिरिक्त प्रभार, चंचल शेखर एससीआरबी से विसबल, जयदीप प्रसाद प्रभारी महानिदेशक/अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, लोकायुक्त से सेवाऐं वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी, योगेश देशमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता से प्रभारी महानिदेशक / लोकायुक्त संगठन, राकेश गुप्ता कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्यमंत्री, म.प्र. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल का अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी से संचालक खेल व युवा कल्याण, गौरव राजपूत कर्तव्यस्थ अधिकारी को पुलिस महानिरीक्षक रीवां जोन, कृष्णावेनी देसावतु, विसुब मध्य क्षेत्र से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृह विभाग, साकेत प्रकाश उप पुलिस निरीक्षक रीवा से भोपाल, राजेश सिंह 25 वी वाहिनी से उप पुलिस निरीक्षक रीवां शामिल हैं।