अखिलेश यादव ने कांग्रेस से कहा - 2018 में हमने एक सीट दी तब मप्र में सरकार बनी...

अखिलेश यादव ने जनता से कहा हमारी गलती थी जो 80 साल के बुजुर्ग पर भरोसा किया

Update: 2023-11-06 11:22 GMT

मप्र में कांग्रेस पर बरसे अखिलेश यादव 

दमोह।  मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा समेत सभी दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां कर रहे है।  इस दौरान आई.एन.डी.आई.गठबंधन में शामिल सपा के अध्यक्ष की  कांग्रेस से नाराजगी बार-बार सामने आ रही है। 

दमोह में आज सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान एक बार फिर अखिलेश यादव कांग्रेस पर बिगड़ते नजर आए। सपा नेता ने कहा,"मध्य प्रदेश के लोगों ने यह देखा है कि अगर किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार है। जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी। अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है। समाजवादी पार्टी की एक सीट थी, जिसने कांग्रेस की भी सरकार बनवाई थी। अगर आपको याद हो कि कांग्रेस के लोग जब समर्थन ढूंढ रहे थे तो सबसे पहले कांग्रेस को समाजवादियों ने समर्थन दिया था। इसके बाद गवर्नर साहब ने कांग्रेस को बुलाकर उनकी सरकार बनाई थी।"

कमलनाथ पर तंज - 

उन्होंने आगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर उनका नाम लिए बिना निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे।


Tags:    

Similar News