Basaguda IED Blast: बीजापुर के बासागुड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल

Update: 2025-01-16 06:05 GMT
IED blast

IED blast  

  • whatsapp icon

Basaguda IED Blast : छत्तीसगढ़। बीजापुर के बासागुड़ा में गुरूवार 16 जनवरी को नक्सलियों ने फिर आईईडी ब्लास्ट किया है। जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में सेना के दो जवान घायल हो गए है। घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह ब्लास्ट बासागुड़ा थाना के अंतर्गत पुतकेल के जंगल में हुआ है। बीजापुर पुलिस के मुताबिक पुतकेल कैंप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 229 और कोबरा की ज्वाइंट फोर्स एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो जवानों को चोट आई है। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घायल जवानों के नाम मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक बताये जा रहे है। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गहरी चोट आई और मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। दोनों जवानों को चौपर से रायपुर में बेहतर इलाज के लिए लाया जा रहा है। 

बता दें कि, बीते दिन सोमवार को सुकमा में एक 10 साल की बच्ची खेलते खेलते आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे पहले बीते शनिवार को बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे जवान गंभीर घायल हो गया। एयर एंबुलेंस से जवान को रायपुर इलाज के लिए भेजा गया।


Tags:    

Similar News