छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सल मामलों को लेकर NIA की रेड, चार जगहों पर छानबीन जारी

Update: 2024-12-19 08:04 GMT
NIA

NIA 

  • whatsapp icon

NIA Raids in Chhattisgarh : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में नक्सल मामलों को लेकर NIA की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार NIA के अधिकारी चार अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, NIA के अधिकारियों की पांच से छह गाड़ियां आज सुबह से बीजापुर जिले के चार अलग-अलग जगहों पर छानबीन कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि, NIA के अधिकारियों के साथ लोकल पुलिस भी इस जांच में शामिल है।

इस ऑपरेशन में बीजापुर के भैरमगढ़, आवापल्ली, तररेम और अन्य इलाकों में NIA की रेड कार्रवाई जारी है। इससे पहले NIA की टीम ने नक्सल मामले में ही जिले से नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि, उसी के आधार पर आज छापा मारा गया है।

बता दें कि, NIA की टीम ने पहले सुकमा जिले में भी छापा मारा था। नक्सल मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी किया था। इसके अलावा सुकमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरि में भी छापेमार कार्रवाई की गई थी।




Tags:    

Similar News