WPL 2025
WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 कल यानि शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। पहले सीजन की सफलता के बाद अब तीसरे सीजन का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगी जिसमें उनका मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। इस बार टूर्नामेंट में कई खास बदलाव हुए हैं साथ ही प्राइज मनी भी बढ़ाई गई है। अगर आप इस सीजन के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं...
4 वेन्यू पर होगा टूर्नामेंट
महिला प्रीमियर लीग 2025 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका वेन्यू है। पहले सीजन में यह सिर्फ एक वेन्यू यानि मुंबई में खेला गया था जबकि दूसरे सीजन का आयोजन बेंगलुरु और दिल्ली में हुआ था। लेकिन इस बार पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग को 4 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत वडोदरा से होगी जहां पहले 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे चरण के 8 मुकाबले होंगे। अंतिम चरण में लखनऊ और मुंबई में 4-4 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को और फाइनल 15 मार्च को मुंबई में आयोजित होगा।
टीम्स, फॉर्मेट, नियम और प्राइज मनी की पूरी जानकारी
WPL 2025 में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (स्मृति मंधाना, कप्तान), गुजरात जायंट्स (ऐशले गार्डनर, कप्तान), मुंबई इंडियंस (हरमनप्रीत कौर, कप्तान), दिल्ली कैपिटल्स (मेग लैनिंग, कप्तान) और यूपी वॉरियर्स (दीप्ति शर्मा, कप्तान) शामिल हैं।
इस सीजन में 22 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें 20 मैच ग्रुप स्टेज के होंगे। हर टीम को दूसरी चार टीमों के खिलाफ दो-दो बार मुकाबला करना होगा। ग्रुप स्टेज की नंबर-1 टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। टीम एलिमिनेटर मैच जीतेगी वह फाइनल में जगह बनाएगी।
पिछले दो सीज़न में विजेता को 6 करोड़ रुपये और उपविजेता को 3 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी। साथ ही सर्वाधिक रन बनाने वाली और सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये मिलते हैं। फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच को 2.5 लाख रुपये दिए जाते हैं। बीसीसीआई ने इस बार प्राइज मनी और नियमों में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की है जिससे अनुमान है कि यह इस बार भी पिछले सीज़न के जैसे ही रहेगा।
WPL 2025 का शेड्यूल इस प्रकार
14 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स (वडोदरा)
15 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (वडोदरा)
16 फरवरी - गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स (वडोदरा)
17 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (वडोदरा)
18 फरवरी - गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस (वडोदरा)
19 फरवरी - यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स (वडोदरा)
21 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
22 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
24 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
25 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स (बेंगलुरु)
26 फरवरी - मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स (बेंगलुरु)
28 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
1 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)
3 मार्च - यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स (लखनऊ)
6 मार्च - यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस (लखनऊ)
7 मार्च - गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
8 मार्च - यूपी वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (लखनऊ)
10 मार्च - मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स (मुंबई)
11 मार्च - मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)