CAA: CAA के जरिए बांग्लादेशी शख्स को मिली भारतीय नागरिकता, असम का रहने वाला है व्यक्ति

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले देश में CAA नियमों को लागू कर दिया था। जिसके बाद लोगों ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया था।

Update: 2024-08-14 14:00 GMT

असम के रहने वाले दुलोन दास 1988 में अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से असम आये थे। असम में काफी साल रहने के बाद वो यही पर अपना वोट भी देते थे। और जब भारत सरकार की तरफ से NRC और CAA लाया गया तब उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया। जिसके बाद असम के वो पहले नागरिक बन गए जिन्हे भारत की नागरिकता CAA के जरिये प्राप्त की। इस बात की जानकरी खुद उन्होंने ही दी। उन्होंने कहा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें यह जानकरी मिली है।


NRC छोड़ CAA के जरिए ली नागरिकता

दुलोन दास को सिलचर के एक वकील ने कहा कि आप NRC की जगह CAA का इन्तजार करें। उसके जरिये आप भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करिएगा। जिसके बाद दुलोन दास ने वैसा ही किया। प्रूफ के तौर पर उनके पास सन 2000 में खरीदी गई जमीन के दस्तावेज, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस थे। आपको बता दें कि 1988 में दुलोन दास का परिवार असम आ गए थे। अब उन्हें नागरिकता प्रमाण पत्र लेने के लिए गुवाहाटी के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जाने को कहा गया है।

कितने लोगों ने CAA के जरिये किया आवेदन

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक असम में अभी तक कुल आठ लोगों ने CAA के जरिये आवेदन किया है। जिनमें से दो लोगों ने अपना आवेदन वापस ले लिया। दुलोन दास ने वकील के जरिये आवेदन किया था। देब ने बातचीत के दौरान बताया कि 6 लोगों का आवेदन गृह मंत्रालय के पास है जिनमें से चार लोगों को जल्द ही नागरिकता मिल जाएगी।

Tags:    

Similar News