Dewas News: फ्रिज में मिली महिला की लाश, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Update: 2025-01-10 09:06 GMT
Dewas News

Dewas News

  • whatsapp icon

Dewas News : मध्यप्रदेश। देवास की वृंदावन धाम कॉलोनी में एक महिला की लाश फ्रिज में मिली है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घर में घुसकर फ्रिज से महिला की लाश निकाली। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जहां महिला की लाश मिली उस मकान में कई अन्य किराएदार भी रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वृंदावन धाम कॉलोनी में लाइट काट गई। इसके बाद मकान में रहने वाले अन्य लोगों को तेज दुर्गन्ध आई। शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया। यह मकान धीरेन्द्र श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति का है जो इंदौर में रहता है।

जिस कमरे में लाश मिली वह किसी संजय पाटीदार नाम के व्यक्ति द्वारा किराए पर लिया गया था। पुलिस संजय की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, संजय पाटीदार ने बहुत पहले ही कमरा खाली कर दिया था लेकिन दो कमरों में अपना सामान रखे हुए था। उसने कहा था कि, वह बाद में सामान ले जाएगा।

संजय पाटीदार अक्सर मकान में अकेला आया - जाया करता था। यहां रहने वाले किरीयेदारों ने उसके साथ किसी महिला को नहीं देखा। अब पुलिस संजय पाटीदार की जानकारी खंगाल रही है। एफएसएल टीम द्वारा सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं।

मकान में रहने वाले अन्य किरायदारों ने बताया कि, संजय पाटीदार की उम्र करीब 30 वर्ष है। यहां से मकान खाली करके वह कहां गया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। यह लाश किसकी है अभी इस बात की भी पड़ताल की जा रही है।

Tags:    

Similar News