Dewas Viral Video: पानी को लेकर हुआ विवाद तो महिला पर उसके जेठ ने फावड़े से किया हमला

Dewas Viral Video : पानी को लेकर हुआ विवाद तो महिला पर उसके जेठ ने फावड़े से किया हमला
Dewas Viral Video : मध्यप्रदेश। देवास - खातेगांव में जेठ ने बहू पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का हाथ टूट गया। बताया जा रहा है कि, खेत के पानी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि, महिला पर फावड़े से हमला किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
बताया जा रहा है कि, घटना देवास के खातेगांव के संदलपुर का है। पानी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के चलते महिला का हाथ टूट गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया था।
घटना शनिवार की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिस व्यक्ति ने महिला पर हमला किया उसका नाम कैलाश गुर्जर है। उसके भाई की पत्नी सुनीता गुर्जर अपने बेटे के साथ खेत में काम कर रही थी। दोनों का खेत एक दूसरे से लगा हुआ है और दोनों ही खेतों पर एक ही मोटर है। सुनीता ने काम करते हुए कैलाश से कहा कि, क्योंकि दोनों खेतों पर एक ही मोटर है इसलिए पानी का उपयोग बारी - बारी से किया जाना चाहिए। सुनीता की बात सुन कैलाश गुस्से में आ गया और उसने फावड़े से सुनीता पर जानलेवा हमला किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच की जा रही है। महिला को हाथ में गंभीर चोट आई है इस कारण उसे हरदा रेफर किया गया है।