जबलपुर धान उपार्जन घोटाला: शंकुलता देवी राईस मिल मालिक आशिष अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज, अब तक 145 लोगों पर 38 FIR

Update: 2025-03-25 13:56 GMT
जबलपुर धान उपार्जन घोटाला

जबलपुर धान उपार्जन घोटाला

  • whatsapp icon

Paddy Procurement Scam : मध्यप्रदेश। EOW, जबलपुर द्वारा जिला सिवनी की शंकुलता देवी राईस मिल के मालिक आशिष अग्रवाल के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। 50,000 क्विटंल धान की हेराफेरी में EOW द्वारा अब तक कुल 8 जिलाें की 38 समितियों के विरूद्ध 145 व्‍यक्तियों पर 38 FIR पंजीबद्ध की गई है।

ईओडब्ल्यू द्वारा बताया गया है कि, जिला बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिडोरी, सागर, पत्रा, सिवनी में धान उपार्जन में 50,000 किटंत की हेराफेरी पाई गयी। शकुंतलादेवी राईस मिल के विरूद्ध धान उर्पाजन और शासकीय धान की मिलिंग में अनियमितताओं के संबंध में शिकायत की गई थी।

राईस मिल की जांच करने पर वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु प्राप्त धान में 3184 किंटल धान की कमी पाई गई। मिल में 2297 किंटल चावल 4594 बोरियों में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा राज्यों का पाया गया। इसके अलावा बालाघाट जिलें की राईस मिल का 28590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन भी पाया गया है।

शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा, जिला सिवनी के मालिक आशीष अग्रवाल के विरूद्ध आपराधिक अनियमितता पाये जाने पर EOW जबलपुर द्वारा धारा 316 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 में अपराध दर्ज किया है। धान उपार्जन घोटाले में EOW द्वारा प्रदेशव्यापी कार्यवाही निरंतर जारी है। 

Tags:    

Similar News