तमाशा चल रहा है...दिल्ली में जो हुआ वो भी देखा जाए: MP हाई कोर्ट में वकील की टिप्पणी से नाराज अदालत

Update: 2025-03-26 09:14 GMT
MP हाई कोर्ट में वकील की टिप्पणी से नाराज अदालत
  • whatsapp icon

 मध्यप्रदेश। "तमाशा चल रहा है...दिल्ली में जो हुआ वो भी देखा जाए।" यह टिप्पणी एक वकील ने MP हाई कोर्ट में कीहै। वकील एक मामले में धीमी प्रगति की शिकायत कर रहा था। इस दौरान वो इतना नाराज हो गया कि, हाई कोर्ट के जज को ही खरी खोटी सूना दी। वकील की टिप्पणी से हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है।

वकील पर यह भी आरोप है कि उसने कहा, "न्यायाधीशों की हालत देखिए, दिल्ली में जो हुआ, उसे भी देखना चाहिए"।

हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की पीठ ने कहा कि, वकील की टिप्पणी अपमानजनक और अवमाननापूर्ण थी। उन्होंने निर्देश दिया कि मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाए। 22 मार्च को मामले की सुनवाई हुई थी।

आदेश के अनुसार, यह घटना अपीलकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील पीसी पालीवाल द्वारा कुछ समय तक बहस करने के बाद हुई। उन्होंने मामले को खींचे जाने पर अपनी शिकायत व्यक्त की थी।

वकील ने अनुरोध किया कि मामले को किसी अन्य पीठ के समक्ष रखा जाए। वकील पालीवाल की टिप्पणियों न्यायालय के लिखित आदेश में सामने आई हैं।

आदेश के अनुसार उन्होंने कहा था कि, "यह नाटक इस न्यायालय में पिछले 4 घंटों से चल रहा है, मैं बैठकर देख रहा हूं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अन्य स्थानों पर जाते हैं और नए न्यायाधीशों की नियुक्ति करने के लिए कहते हैं लेकिन न्यायाधीशों की स्थिति देखें, दिल्ली में जो हुआ वह भी देखा जाना चाहिए। यह दबाव बढ़ रहा है, और हमें परेशान किया जा रहा है। मैं आज शाम को जाकर मोहन यादव से बात करूंगा। यह मामला 20 बार आ चुका है, और बड़ी मुश्किल से आज इसे सूचीबद्ध किया गया है। मैं इस अराजकता में अपना मामला बहस नहीं करना चाहता, इसे किसी अन्य पीठ को भेजा जाना चाहिए।"

Tags:    

Similar News