अनूपपुर: कृषि विभाग के उप संचालक समेत 6 लोगों के खिलाफ रीवा EOW ने दर्ज किया मामला, करोड़ों रुपए की हेराफेरी का आरोप

Update: 2025-02-12 09:19 GMT

MP EOW

मध्य प्रदेश। रीवा EOW ने कृषि विभाग के उप संचालक समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला किसानों के साथ करोड़ों रुपए की हेराफेरी से जुड़ा है। कृषि यंत्र और अलग - अलग उपकरण वितरित करने में अनियमितता का मामला सामने आया है। किसानों से धोखा कर 2.29 करोड़ का गबन करने का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया है।

मामला प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर का है। EOW ने 11 फरवरी को एफआइआर दर्ज की है। इसकी जानकारी 12 फरवरी को साझा की गई है। लम्बे समय से रीवा EOW इस मामले की जांच कर रहा था। 2019 में यह मामला सामने आया था।

आरोप है कि, अनूपपुर कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा 'आत्मा परियोजना' के तहत जैतहरी, पुष्पराजगढ़ और अनूपपुर में किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद, उन्नत हंसिया, बायो इनोक्यूलेन्ट, मल्टी टूल फ्रेम आदि वितरित किया जाना था। कृषि विभाग के उप संचालक एंडी गुप्ता और उनके सहयोगियों ने मिलकर इस परियोजना के तहत उपकरण वितरित न कर 2.29 करोड़ का गबन किया।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला :

EOW में यह शिकायत सही पाई गई। इसके बाद नारायण दास एनडी गुप्ता उप संचालक कृषि परियोजना संचालक आत्मा किसान, निशा सिन्हा उप परियोजना संचालक, वर्षा त्रिपाठी सहायक संचालक कृषि, एसके शर्मा जिला प्रबंधक, तत्कालीन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनूपपुर कोतमा, प्रोपराईटर सील बायोटेक लिमिटेड दिल्ली और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला :

आरोपियों के खिलाफ IPC 409, 420, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 13(1)(a), 13(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News