आज का राशिफल: सिंह, कन्या और कुंभ सहित सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा? पढ़िए

Update: 2025-04-06 00:30 GMT
सिंह, कन्या और कुंभ सहित सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा? पढ़िए
  • whatsapp icon

Horoscope April 2025: 05 अप्रैल को रविवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल किसी राशि के पक्ष में जाएगी तो किसी के विरोध में। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 06 अप्रैल रविवार के दिन मेष राशि वाले बिगड़े काम बनेंगे। कार्य क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी मिलने के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सत्ता में सहयोग करने का अवसर मिलेगा। किसी रमणीय स्थल पर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

06 अप्रैल रविवार के दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए के कामों में रुकावट आएगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का बॉस से मतभेद होने की संभावना है। किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सर दर्द की परेशानी बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 06 अप्रैल रविवार के दिन मिथुन राशि वालों शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को नए मित्र बनाने का मौका मिलेगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग कला की दुनिया से जुड़े हैं, उन्हें कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। दांपत्य लाइफ जी रहे लोगों को बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ उतार - चढ़ाव देखने को मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने से फायदा होगा। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद था तो वो बातचीत के जरिए दूर कर लें। घर में किसी नए मेहमान के आने से हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 06 अप्रैल के दिन समस्याओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। हालांकि संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। विरोधी आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo)

06 अप्रैल यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार सुनने का मौका मिलेगा। सरकारी काम में आ रही बाधा दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं को सफलता मिलेगी। परिवार में चल रहा मतभेद शांत होगा। लव लाइफ जी रहे व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

06 अप्रैल का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता - पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग नई योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने जीवनसाथी को शॉपिंग में ले जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को हद तक सफालता मिलने की संभावना है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा में अकस्मात जाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 06 अप्रैल रविवार के दिन मकर राशि के लोग किसी अनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग परिजनों से दूर रह रहे हैं उनका मन उदास रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति को किसी गलती की वजह से अपमानित होना पड़ेगा। आय व्यय में संतुलन बनाए रखें। 

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 06 अप्रैल 2025 रविवार का दिन सुखमय और लाभदायक रहने वाला है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर लेना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहें हैं उन्हें कड़ी मेहनत करना होगा। बढ़ता खर्च आपका टेंशन बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने हेतु अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है तकनीकी शिक्षा की ओर रुचि बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 06 अप्रैल रविवार के दिन मीन राशि के लोग इधर उधर के कामों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में जो छोटी-मोटी समस्याएं चल रही थी वह दूर होगी। साझेदारी में कोई भी कार्य न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश में घूम रहे व्यक्ति को कोई अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है।

Tags:    

Similar News