Bijapur IED Blast: बीजापुर में हुए IED ब्लास्ट की चपेट में आए दो जवान, इलाके में सर्च आपरेशन

Update: 2024-12-11 07:18 GMT
IED blast

IED blast  

  • whatsapp icon

Two Soldiers were Caught in IED Blast in Bijapur : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में तड़के IED ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट की चपेट में DRG के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। इस ब्लास्ट के बाद जवान चौकन्ने हो गए हैं और इलाके में सर्चिग शुरू कर दी है। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के द्वारा प्लांटेड प्रेशर IED की चपेट में डीआरजी के दो जवान आए हैं। घायल जवानों का इलाज जिला हॉस्पिटल बीजापुर में जारी है। घायल जवानों के नाम आरक्षक मंगलू कुड़ियम, योगेश्वर शोरी हैं। ब्लास्ट की घटना बीजापुर जिले के गंगालूर थानांतर्गत मुनगा गांव के पास हुई है। घटना के बाद जवानों ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया है। 

फिर एक बीजेपी नेता की हत्या 

इससे पहले नक्सलियों ने एक बार फिर भाजपा नेता को निशाना बनाते हुए उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार 11 दिसंबर की रात को नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम की पुलिस से मुखबिरी करने के शक में मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि, बीते एक सप्ताह में यह अब तक की पांचवी वारदात है। इससे पहले नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया था। 

नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

यह पूरा मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां सोमनपल्ली गांव के भाजपा नेता मंडोराम की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। नक्सलियों ने भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।

नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली है। मौके से पर्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पर्चा जारी कर भाजपा नेताओं को भाजपा छोड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।


Tags:    

Similar News