वायरल वीडियो: झारखंड में पप्पू यादव प्रचार करने निकले थे...लोग बोले जेएमएम ने किया क्या, नहीं देंगे वोट

Update: 2024-11-19 07:25 GMT
झारखंड में पप्पू यादव प्रचार करने निकले थे...लोग बोले जेएमएम ने किया क्या, नहीं देंगे वोट

झारखंड में पप्पू यादव प्रचार करने निकले थे...लोग बोले जेएमएम ने किया क्या, नहीं देंगे वोट

  • whatsapp icon

झारखंड। सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग पप्पू यादव का अलग अंदाज में विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। जेएमएम के प्रचार के लिए करने निकले पप्पू यादव ने जब कुछ ग्रामीण महिलाओं से जेएमएम को वोट करने की अपील की तो उन्होंने कहा कि, हम जेएमएम को वोट नहीं देंगे। आखिर जेएमएम ने किया क्या है।

झारखंड में प्रचार करने पहुंचे पप्पू यादव वायरल में महिला से वोट मांगते नजर आ रहे थे। वीडियो में महिला को यह जवाब देते सुना गया कि, हम जेएमएम को नहीं भाजपा को वोट देंगे। इसके आगे महिला ने यह भी कहा कि, आखिर जेएमएम ने किया ही क्या है...हम भाजपा को वोट देंगे। महिला के इतना कहने पर पप्पू यादव ने भी जवाब देते हुए कहा कि, 20 साल से भाजपा की सरकार है आखिर उन्होंने क्या किया है।

पप्पू यादव के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, 'झारखंड में,यह है झामुमो के स्टार प्रचारक के सभा का सच। मोदी मय, जय भाजपा तय भाजपा।'

देखिए वीडियो :

Tags:    

Similar News