ठग से पूछताछ करने आज ग्वालियर आएगी छत्तीसगढ़ पुलिस

ठग से पूछताछ करने आज ग्वालियर आएगी छत्तीसगढ़ पुलिस

8 अप्रैल तक है कुणाल पुलिस रिमांड पर

By : स्वदेश डेस्क
ठग से पूछताछ करने आज ग्वालियर आएगी छत्तीसगढ़ पुलिस

ग्वालियर।  वृद्धा शिक्षिका से 51 लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर ठग से शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की पुलिस पूछताछ करने के लिए आ रही है। महादेव एप का नाम सामने आने के बाद छत्तीसढ़ पुलिस सक्रिय हो गई और कुणाल से उस संबंध में जानकारी एकत्रित करेगी। लेकिन स्थानीय पुलिस को कहना है कि हमे तो ठग ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी कि वह महादेव का पड़ोसी और उसके सम्पर्क में था। ठगी की रकम से मास्टर मांड ने बिटकॉइन खरीदे थे जिसे क्रिप्टो करेंसी भी कहते हैं। पकड़ा गया शातिर ठग मास्टर माइंड है और 8 अप्रैल तक पुलिस से बचने के लिए एड़ी चोट का जोर लगा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आसपास उसे छुड़ाने वाले सक्रिय हैं। ऐसा दावा पुलिस भी कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखाा षियाज केएम ने बताया कि मुरार सीपी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत शिक्षिका आशोदवी 72 वर्ष से 51 लाख रुपए ठगने वाले मास्टर माइंड कुणाल पुत्र विजय जायसवाल से पूछताछ करने के लिए छत्तीसगढ़ भिलाई से पुलिस शुक्रवार को शहर में आएगी। कुणाल के बारे में भिलाई पुलिस को पता चला है कि महादवे एप से भी उसके संबंध हैं और उसका पड़ोसी भी है। जबकि पुलिस पूछताछ में विजय ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कुणाल जायसवाल के बारे में पता चला है कि उसने 51 लाख रुपए की ठगी की रकम से बिटकॉइन खरीदे थे। जो दूसरे देशों के खातों में रकम को भेजा गया था। पुलिस अभी शातिर ठग से कोई रकम बरामद नहीं कर सकी है। हां पुलिस इतना अवश्य बता रही है कि कुणाल के पकड़े जाने के बाद उसे पुलिस के कब्जे से निकालने के लिए काफी रसूखदार लोग सक्रिय हो गए हैं और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के इर्द गिर्द मंडरा रहे हैं। जबकि पुलिस 8 अप्रैल तक उससे पुलिस रिमांड पर ठगी की घटनाओं के बारे में राज उगवा रही है।

संबंधित सामग्री

खाकी की फजीहतः फरियाद सुनने वाले अधिकारी खुद लगा रहे थानों के चक्कर

खाकी की फजीहतः फरियाद सुनने वाले अधिकारी खुद लगा रहे थानों के चक्कर

ग्वालियर में पुलिस अधिकारियों को ही न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े।

Mar 23, 2026
Gwalior News: ऑटो ड्राइवर बोला मैंने नहीं की चोरी; नहीं माना टीआई, थाने में पिलाई पेशाब, हाथ-पैर बांध उल्टा लटकाकर तोड़ दिया पैर

Gwalior News: ऑटो ड्राइवर बोला मैंने नहीं की चोरी; नहीं माना टीआई, थाने में पिलाई पेशाब, हाथ-पैर बांध उल्टा लटकाकर तोड़ दिया पैर

Gwalior Auto Driver Deepak Shivhare: पुलिस ने चोरी के शक में उसे थाने बुलाकर बेरहमी से पीट दिया है और उसके बाद उसे पेशाब पिलाई गई, पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

Jun 29, 2024
युवक की संदिग्ध मौत, जबड़े में गोली व फांसी पर लटका मिला

युवक की संदिग्ध मौत, जबड़े में गोली व फांसी पर लटका मिला

देर रात सिरोल थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

Feb 15, 2024