farmer ramlal lahara plant genome savior award

Genome Saviour Award: छत्तीसगढ़ की दुर्लभ जइया मिर्च ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान, कौन हैं किसान रामलाल लहरे?

बलरामपुर के वाड्रफनगर के किसान रामलाल लहरे को दुर्लभ जंगली जाइया मिर्च के संरक्षण के लिए नई दिल्ली में प्लांट जीनोम सेवियर सम्मान मिला। कलेक्टर ने शुभकामनाएं दी। जानें कौन हैं किसान...

By : संजय चतुर्वेदी
Genome Saviour Award: छत्तीसगढ़ की दुर्लभ जइया मिर्च ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान, कौन हैं किसान रामलाल लहरे?

Chhattisgarh Farmer got plant genome savior award

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के किसान रामलाल लहरे को दुर्लभ जंगली जइया मिर्च के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। उन्हें नई दिल्ली में 'प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर रिकॉग्निशन' से सम्मानित किया गया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने उन्हें कलेक्टर कक्ष बुलाकर शुभकामनाएँ दीं।

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

बता दे कि कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठीने प्रगतिशील कृषक रामलाल लहरे से मुलाकात की। साथ ही उन्होंनवे कहा कि वे आगे भी पारंपरिक,देसी और जंगली पौधों की आनुवंशिक विविधता के संरक्षण में बेहतर काम करें। साथ ही क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्रे के विज्ञानी और उप संचालक कृषि अनिल वर्मा मौजूद रहे।

जइया मिर्च के संरक्षण के लिए मिला सम्मान

वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम महुली निवासी लहरे को यह सम्मान छत्तीसगढ़के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली दुर्लभ जंगली जइया मिर्च को बचाने और बढ़ावा देने के लिए मिला है। भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने उन्हें यह सम्मान 12 नवंबर को दिया।

पूसा, नई दिल्ली में हुआ समारोह

प्राधिकरण के 22वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी), पूसा, नई दिल्ली में समारोह हुआ। इसके मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ प्रमोद कुमार मिश्र थे। सम्मान में प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह और एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

किन किसानों को मिलता है यह सम्मान

बता दें कि यह राष्ट्रीय सम्मान उन किसानों को दिया जाता है जो पौधों की नई किस्में विकसित करते हैं या पारंपरिक बीजों का संरक्षण और संवर्धन करते हैं। लहरे की विकसित 'जइया-1' मिर्च किस्म का पौधा किस्म रजिस्ट्री में कृषक किस्म के रूप में पंजीकृत है। बायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर लहरे को इससे पहले भारतीय कृषि अनुसंधान, पूसा से 'नेशनल इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 2020' भी मिल चुका है।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक, हफ्तेभर में 2 महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट जारी!

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक, हफ्तेभर में 2 महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट जारी!

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर हाथियों से जुड़ी घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।<br/>

Nov 23, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1484 अंक टूटकर 82,436 पर बंद, निफ्टी 25,350 के करीब। जानें बाजार गिरने की वजह, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों का हाल।

Nov 23, 2026
Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना में बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन मिलेगा। जानें पात्रता, दस्तावेज, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया।

Nov 23, 2026
Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

कोरबा में 100 परिवारों के 500 लोगों की घर वापसी हुई। धर्मसेना का दावा, चंगाई सभा में बीमारी ठीक करने का भरोसा देकर मतांतरण कराया गया था।

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026