भारतीय रेलवे की बड़ी सौगातः भोपाल से सिंगरौली एवं रीवा ट्रेनों में बढ़ा एक स्थायी जनरल कोच

भारतीय रेलवे की बड़ी सौगातः भोपाल से सिंगरौली एवं रीवा ट्रेनों में बढ़ा एक स्थायी जनरल कोच

भोपाल से रीवा और सिंगरौली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की मांग पर एक स्थायी जनरल कोच बढ़ाया गया है।

By : स्वदेश डेस्क
भारतीय रेलवे की बड़ी सौगातः भोपाल से सिंगरौली एवं रीवा ट्रेनों में बढ़ा एक स्थायी जनरल कोच

भोपालः भारतीय रेलवे में यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इससे यात्रियों के लिए राहत मिलेगी। दरअसल, भोपाल से जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों भोपाल-सिंगरौली और भोपाल-रीवा में एक-एक स्थायी रूप से जनरल क्लास के कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस फैसले के चलते आमतौर पर आम यात्रियों को भीड़भाड़ से कुछ राहत मिलेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल-सिंगरौली और भोपाल-रीवा एक्सप्रेस ट्रेनों में संशोधित कोच संयोजन अलग-अलग तारीखों जिनमें 24 और 27 जनवरी से प्रभावी रहेगा। ट्रेनों में इस बदलाव के बाद दोनों ट्रेनों में कुल 24 कोच हो जाएंगे।

ऐसी रहेगी कोच की संख्या

दोनों ट्रेनों में दी गई तारीख में नए कोच कॉम्बिनेशन के के बाद से इनमें 5 सामान्य श्रेणी कोच, 10 स्लीपर, 4 थर्ड एसी, 1 द्वितीय श्रेणी एसी कोच, 1 प्रथम श्रेणी एसी कोच, 1 प्रथम कम द्वितीय श्रेणी एसी कोच, 2 एसएलआर सहित कुल 24 कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22165/22166 भोपाल- सिंगरौली- भोपाल में स्थायी कोच 24 एवं 27 मार्च से प्रभावी होगा। इसी तरह 22145/22146 भोपाल-रीवा-भोपाल एक्सप्रेस में कोच संयोजन 27 एवं 28 मार्च से लागू किया जाएगा।

किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

22165/22166 भोपाल सिंगरौली उर्जाधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल जंक्शन (BPL) से सिंगरौली (SGRL) के लिए चलती है। यह लगभग 12 घंटे में 659 किमी की दूरी तय करती है। ट्रेन भोपाल से मंगलवार, बुधवार और शनिवार को रात 08:55 मिनट पर निकलती है और अगले दिन सुबह लगभग 9 बजे सिंगरौली पहुंचती है।

ट्रेन सिंगरौली से मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को शाम 7 बजे निकलती है और अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचती है। ये ट्रेन रास्ते में विदिशा, गंज बासोदा, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी बुरवारा, खन्ना बंजारी, ब्योहारी, मरवास ग्राम, सरई ग्राम, बरगांव से होकर सिंगरौली पहुंचती है।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले कोच संयोजन की जानकारी और ट्रेन की ताजा जानकारी के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट एनटीईएस, रेल मदद 139 या फिर रजिस्टर्ड इंक्वॉयरी सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं। ताकि यात्रा के समय किसी तरह की असुविधा न हो।

संबंधित सामग्री

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026
Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026
Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

Oct 15, 2026
CJP Protest Effect:  निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त;  त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

CJP Protest Effect: निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त; त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे ने निजामुद्दीन जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द की हैं। भोपाल, जबलपुर और इंदौर से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। त्योहार के मौके पर यात्री परेशान हैं।

Oct 09, 2026
Train Accident mock Drill: कोटा के गुड़ला स्टेशन पर मचा हड़कंप, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगियां, फिर खुला राज...

Train Accident mock Drill: कोटा के गुड़ला स्टेशन पर मचा हड़कंप, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगियां, फिर खुला राज...

कोटा के गुड़ला स्टेशन पर बुधवार सुबह ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर जैसा नजारा दिखा। बाद में साफ हुआ कि यह पश्चिम मध्य रेलवे की फुल स्केल मॉक ड्रिल थी, असली हादसा नहीं।

Oct 07, 2026