रानी कमलापति स्टेशन पर हाईटेक GRP थाना शुरू, रेल मदद शिकायत समाधान तेज

रानी कमलापति स्टेशन पर हाईटेक GRP थाना शुरू, रेल मदद शिकायत समाधान तेज

रानी कमलापति स्टेशन पर हाईटेक GRP थाना शुरू हुआ। वहीं, रेल मदद से यात्री शिकायतों के समाधान समय में 63% कमी आई।

By : स्वदेश डेस्क
रानी कमलापति स्टेशन पर हाईटेक GRP थाना शुरू, रेल मदद शिकायत समाधान तेज

भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के नए अत्याधुनिक और हाईटेक थाना भवन का लोकार्पण एडीजी रेल रवि कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एसपी रेल राहुल कुमार लोढ़ा, आईपीएस अधिकारी मोनिका शुक्ला, हितेष चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अब तक रानी कमलापति जीआरपी थाना केवल दो कमरों में संचालित हो रहा था। सीमित जगह के कारण पुलिसकर्मियों के साथ-साथ फरियादियों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए थाना भवन के शुरू होने से न केवल पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आम नागरिकों और रेल यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह थाना आधुनिक तकनीक और स्मार्ट सिस्टम से सुसज्जित है, जिससे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी होगी।

नए थाने में ये हैं सुविधाएं

थाना परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल रिकॉर्डिंग यूनिट, साइबर एक्सपर्ट की सुविधा और स्मार्ट इन्वेस्टिगेटिव सिस्टम लगाए गए हैं।

डिजिटल निगरानी से स्टेशन परिसर की सुरक्षा और मजबूत होगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

इस हाईटेक थाना भवन के शुरू होने से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट पुलिसिंग का नया दौर शुरू होगा।

'रेल मदद' से शिकायतों का समाधान

इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा और शिकायत समाधान को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ‘रेल मदद’ पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त यात्री शिकायतों के समाधान में मंडल ने रिकॉर्ड सुधार दर्ज किया है। खास बात यह है कि शिकायतों की संख्या बढ़ने के बावजूद समाधान समय में लगभग 63 प्रतिशत की कमी आई है।

यह उपलब्धि डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में हासिल की गई है। एक शिकायत के समाधान में औसतन केवल 16 मिनट का समय लग रहा है। अधिकारियों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में कुल 33,577 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका औसत समाधान समय 43 मिनट प्रति शिकायत था। वहीं वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनों में 38,674 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन औसत समाधान समय घटकर मात्र 16 मिनट रह गया।

रेलवे शिकायत मीडियम को रेल मदद पोर्टल से जोड़ा

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और तनावमुक्त यात्रा अनुभव देने के उद्देश्य से रेलवे हेल्पलाइन 139 सहित सभी शिकायत माध्यमों को ‘रेल मदद’ पोर्टल और मोबाइल एप से जोड़ दिया है। इससे यात्रियों की शिकायतें एक ही मंच पर दर्ज होकर संबंधित विभाग तक तुरंत पहुंच जाती हैं और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होता है। शिकायत के निस्तारण के बाद यात्रियों से फीडबैक लेकर सेवा गुणवत्ता में भी लगातार सुधार किया जा रहा है।

इनका कहना है

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल ‘रेल मदद’ पर प्राप्त यात्री शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर रहा है। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित किया जाता है और समाधान होने तक सतत निगरानी रखी जाती है। वाणिज्य, विद्युत, कैरिज एंड वैगन, चिकित्सा, रेल सुरक्षा बल सहित सभी विभाग 24 घंटे समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026
Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026
Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

Oct 15, 2026
CJP Protest Effect:  निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त;  त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

CJP Protest Effect: निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त; त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे ने निजामुद्दीन जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द की हैं। भोपाल, जबलपुर और इंदौर से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। त्योहार के मौके पर यात्री परेशान हैं।

Oct 09, 2026
Train Accident mock Drill: कोटा के गुड़ला स्टेशन पर मचा हड़कंप, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगियां, फिर खुला राज...

Train Accident mock Drill: कोटा के गुड़ला स्टेशन पर मचा हड़कंप, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगियां, फिर खुला राज...

कोटा के गुड़ला स्टेशन पर बुधवार सुबह ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर जैसा नजारा दिखा। बाद में साफ हुआ कि यह पश्चिम मध्य रेलवे की फुल स्केल मॉक ड्रिल थी, असली हादसा नहीं।

Oct 07, 2026