MP में ब्लाक लेवल कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन, क्या चाहिए योग्यता और कि

MP में ब्लाक लेवल कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन, क्या चाहिए योग्यता और कितनी होगी सैलरी

मध्य प्रदेश में हेल्थ प्रोजेक्ट के अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट बेस पर विभिन्न ब्लाक में कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। विभिन्न पदों के लिए आवेदन 9 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। जानिए इसकी लास्ट डेट, फीस, योग्यता और कहां कहां के लिए आवेदन कर सकते हैं।

By : Swadesh Bhopal
MP में ब्लाक लेवल कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन, क्या चाहिए योग्यता और कितनी होगी सैलरी

भोपालः सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश में विकासखंड स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। हालांकि ब्लाक लेवल के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती हेल्थ प्रोजेक्ट के अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। साथ ही आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 रखी गई है। आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें। जानिए इसके लिए क्या योग्यता चाहिए होगी।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क और आयु

आपकों बता दें कि कंप्यूटर ऑपरेटर की इस भर्ती के लिए किसी भी आवेदक को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इसका मतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है। हालांकि ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म भरवाने की स्थिति में पोर्टल संचालक कुछ राशि ले सकता है। वहीं, ऑपरेटर के लिए आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 साल के बीच होना चाहिए।

कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए योग्यता

आवेदक का किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना आवश्यक है।

आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए

इसके साथ ही चयनित हुए आवेदक को 2 महीने के भीतर हिंदी टाइपिंग पास करना अनिवार्य होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

आवेदन देने वाले उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के केवल एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में मिले प्राप्तांकों और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 18500 से लेकर 24500 तक सैलरी निर्धारित रहेगी।

भर्ती विकास खंड और पद

फंदा, बैरसिया, इंदौर, महू, सांवेर (इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

टीकमगढ़, जताया, छतरपुर, नौवां ( प्रत्येक में 01 पद)

नरसिंहपुर, गाडरवारा, मुरार, जबरपा, भितरवार (इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

जबलपुर, पाटन, सिहोरा, पटेरा, बटियागढ़(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

दमोह, पथरिया, जबेरा, तेंदूखेड़ा, हटा(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

सागर, रहली, बंडा, शाहगढ़,मालथौन(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

देवरी,केसली,बीना,खुरई,जैसीनगर,राहतगढ़(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

रीवा,सिरमौर, रायपुर कर्चुलियान, महेश्वर, गुना, राघौगढ़(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

मुरैना, अंबाह, सबलगढ़, उज्जैन, बड़नगर, खाचरौद,(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

नर्मदापुरम, इटारसी, बुढ़ार, गोहपारू,(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

आगर-मालवा, सुसनेर, कोतमा,सेवढ़ा, देवास(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

अशोकनगर, चंदेरी, कटनी, बहोरीबंद, पंधाना, खरगोन(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

बिजावर छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, डिंडौरी, शहपुरा दतिया(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

बदनावर, नरसिंहपुर, गाडरवारा,निवाड़ी, पृथ्वीपुर, नीमच, मनासा,(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

पन्ना, पवई, बड़वानी, खकनार, बैतूल, सोनकच्छ धार(इनमें से प्रत्येक पर 01 पद)

संबंधित सामग्री

व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

शिवपुरी में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के साथ 1.05 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने युवती समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Feb 03, 2026
जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

धार के धामनोद में जमीन विवाद को लेकर भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर हमला करने का मामला आया सामने। सिर में चोट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।

Jan 19, 2026
पत्नी को पढ़ा लिखाकर SI बनाया, अब पति पहनावे पर शर्म बताकर मांगा तलाक

पत्नी को पढ़ा लिखाकर SI बनाया, अब पति पहनावे पर शर्म बताकर मांगा तलाक

भोपाल में पत्नी ने SI बनने के बाद पति के पहनावे और पेशे से शर्म बताकर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी।

Jan 11, 2026
ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

मध्य प्रदेश में ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में अब आधार, आइरिस स्कैन, फेस रिकोग्निशन और एआई से फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगेगी।

Jan 10, 2026
हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मंदिर के सामने अतिक्रमण हटाने की शिकायत पर दबंगों ने महिला दुकानदार से मारपीट की, CCTV फुटेज सामने आया।

Jan 08, 2026