CBI रेड को लेकर सियासत शुरू: दीपक बैज बोले- कांग्रेस नहीं झुकेंगी; महंत ने कहा- ये लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक

Update: 2025-03-26 07:04 GMT
दीपक बैज बोले- कांग्रेस नहीं झुकेंगी; महंत ने कहा- ये लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक
  • whatsapp icon

Congress Leaders on Bhupesh Baghel CBI Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले को लेकर कहा कि, न कांग्रेस झुकेगी, न कांग्रेस रुकेगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा इसे लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक बताया है।

अब CBI को भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के पीछे लगाया

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बुधवार 26 मार्च को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। यह पोस्ट भूपेश बघेल के निवास पर की गई सीबीआई जांच के संबंध में है। उन्होंने कहा कि, तमाम असफल छापों और नाकाम साजिशों के बाद, अब भाजपा ने CBI को भूपेश बघेल जी और देवेंद्र यादव जी के पीछे लगा दिया।

आज सुबह से ही CBI हमारे दोनों नेताओं के घर पर जमी हुई है, लेकिन ये सत्ता की हताशा के सिवाय कुछ नहीं लेकिन याद रखो- न कांग्रेस झुकेगी, न कांग्रेस रुकेगी। ये लड़ाई सिर्फ नेताओं की नहीं, हर उस सच्चाई की है जिसे सत्ता के दम पर कुचलने की कोशिश हो रही है। भाजपा याद रखे- सत्य झुकता नहीं, और अन्याय का अंत निश्चित है...।

ये सत्ता के अन्याय के सिवाय कुछ नहीं - महंत

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एक्स पर कहा कि, ED, CBI, IT केंद्रीय एजेंसीयों का भाजपा सरकार लगातार विपक्ष के खिलाफ उपयोग कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद ही खतरनाक कदम है। हर नाकाम कोशिश के बाद, आज CBI पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर दबीस दी है।

सुबह से ही CBI हमारे दोनों नेताओं के घर पर जमी हुई है,लेकिन ये सत्ता के अन्याय के सिवाय कुछ नहीं। आप सत्य एवं न्याय के पथ पर है तो ईश्वर आपके साथ है, फिर अंतर नहीं पड़ता कौन आपके विरुद्ध है, निश्चिंत रहे, सत्य की जीत होंगी अन्याय की हार..। 

इसके अलावा कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने कहा कि, भूपेश बघेल को जब-जब बड़ी जिम्मेदारी मिली, तब-तब केंद्रीय एजेंसियों को उनके पीछे छोड़ दिया गया. इससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है।



Tags:    

Similar News