तबादला आदेश की नाफरमानी: एकतरफा रिलीव किए राज्य सेवा के 11 अफसर, इनमें स्वास्थ्य मंत्री के OSD भी

Update: 2025-03-27 02:45 GMT
एकतरफा रिलीव किए राज्य सेवा के 11 अफसर, इनमें स्वास्थ्य मंत्री के OSD भी
  • whatsapp icon

रायपुर। राज्य सरकार ने ट्रांसफर के बाद ज्वाइनिंग न करने पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। 3 जनवरी 2025, 17 जनवरी 2025 और 23 जनवरी 2015 को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें से तीन महीना गुजर जाने के बाद भी 11 अधिकारियों ने अपने नए कार्यस्थल पर ज्वाइनिंग नहीं दी थी। इनमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पीएस संजय मरकाम भी शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार प्रकाशचंद्र कोरी साप्रवि. (कक्ष-4) से उप संचालक, खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय पदस्थ किया गया है। भूपेन्द्र अग्रवाल अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार भाटापार से अपर कलेक्टर, बीजापुर बनाया गया है।

संजय कुमार मरकाम विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मंत्री स्वास्थ्य से संयुक्त कलेक्टर, सूरजपुर भेजा गया है। इसी तरह अमित कुमार श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज से डिप्टी कलेक्टर, जशपुर और रूचि शार्दुल, राप्रसे डिप्टी कलेक्टर, कोरबा से डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम स्थानांतरित किया गया है।

नीरनिधि नन्देहा डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर चांपा से डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज, आकांक्षा नायक डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम से डिप्टी कलेक्टर, कोंडागांव और पीयूष तिवारी डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर, धमतरी पदस्थ किया गया है।

वहीं, अपूर्व प्रियेश टोप्पो उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर से अपर कलेक्टर, रायगढ़, वेदनाथ चंद्रवंशी क्षेत्रीय उपायुक्त, भू-अभिलेख, बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज और नेहा भेडिय़ा उपायुक्त, भू-अभिलेख नवा रायपुर अटल नगर से डिप्टी कलेक्टर, गरियाबंद भेजा गया है।

Tags:    

Similar News