Amit Shah West Bengal Visit: BJP सत्ता में आई तो पड़ोसी देश से इलीगल इमिग्रेशन रोकेंगे - पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह

Update: 2024-10-27 09:16 GMT

Amit Shah West Bengal Visit

Amit Shah West Bengal Visit : पश्चिम बंगाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को भारत- बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल लैंड पोर्ट पर नए यात्री टर्मिनल भवन और कार्गो गेट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में शांति तभी स्थापित हो सकती है जब बांग्लादेश से सीमा पार घुसपैठ बंद हो। उन्होंने दावा किया कि अगर 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो पड़ोसी देश से अवैध अप्रवास को रोका जाएगा।

बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल लैंड पोर्ट पर नए यात्री टर्मिनल भवन और कार्गो गेट के उद्घाटन को संबोधित करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टीएमसी सरकार की आलोचना की और राज्य के लोगों से 2026 में राजनीतिक बदलाव लाने का आह्वान किया।

गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि, क्षेत्र में शांति स्थापित करने में भूमि बंदरगाह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब सीमा पार लोगों की वैध आवाजाही की कोई गुंजाइश नहीं होती है, तो यहां से अवैध आवाजाही की जाती है और ये देश की शांति को प्रभावित करते हैं। मैं बंगाल के लोगों से 2026 में बदलाव लाने का आग्रह करता हूं, और हम घुसपैठ रोकेंगे और शांति आएगी।

उन्होंने आगे कहा कि, बंगाल में शांति तभी हो सकती है जब घुसपैठ रुकेगी। भूमि बंदरगाह दोनों देशों के बीच संपर्क और संबंधों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को भी बढ़ाते हैं।

Tags:    

Similar News