UP Congress Internal Conflict: कांग्रेस कार्यालय बना दुराचार का अड्डा, नेताओं को खुश करने के लिए महिलाओं का उपयोग, एक चिट्ठी ने बढ़ाया पारा

Update: 2024-08-18 06:44 GMT

UP Congress Internal Conflict 

Internal Conflict in Uttar Pradesh Congress : UP कांग्रेस कार्यालय दुराचार का अड्डा बन गया है। नेताओं को खुश करने के लिए महिलाओं को होटल में रुकाया जा रहा है। इस बात का खुलासा कांग्रेस नेता की एक चिट्ठी से हुआ है जो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखा है। यह चिट्ठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता चंद्रेश कुमार ने लिखी है। चिट्ठी के माध्यम से प्रियंका गांधी के पीएस संदीप सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कांग्रेस के नेता चंद्रेश कुमार ने लिखा, "आदरणीय राहुल गांधी जी वर्तमान भारत में आप लोकतंत्र के एकलौते उम्मीद है पूटी दुनिया की निगाह आप पर ही टिकी है।

किंतु मुझे बड़ी दुख के साथ कहना पड़ रहा है की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन में लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। प्रदेश कार्यालय झूठ, भ्रष्टाचार और दुराचार का अड्डा बन गया है, जिससे सभ्य राजनेता लगातार कांग्रेस से दूरी बनाते जा रहे है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पर प्रियंका जी के पीएस संदीप सिंह का अवैध कब्जा है, उन्होंने यहां संगठन में अपने लोगो को बैठा रखे है जो सिर्फ और सिर्फ कार्यालय में राजनीतिक शाजिस और धन उगाही का काम करते है जिसमे से प्रमुख नाम महासचिव संगठन अनिल यादव है।"

पैसे देकर मिल रहा पद :

चंद्रेश कुमार ने पत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस में रुपया 12000 में पीसीसी मेंबर रुपया 25000 में AICC मेंबर और रुपया 50000 में प्रदेश सचिव का पद बेचा जा रहा है। सुनने में यह भी आ रहा है की बड़े नेताओं को खुस करने के लिए पद का लालच देकर महिला कार्यकर्ताओं को रात में होटल में रुकने के लिए मजबूर किया जाता है।

संदीप सिंह के कब्जे में संगठन :

चंद्रेश कुमार ने यह भी लिखा कि‍, "आदरनीय राहुल जी चीजे आपको मालूम हो या न हो लेकिन कार्यकर्ताओं को और आम जनता को सब मालूम है इसीलिए यूपी में कांग्रेस अपनी मजबूत जमीन नहीं बना पा रही है क्योंकि संगठन में नेता नहीं संदीप सिंह के चमचे और दलाल बैठे है। यूपी में पूरा कांग्रेस सगठन संदीप सिंह के कब्जे में है और भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।"

संदीप सिंह से यूपी कांग्रेस को मुक्ति दिलाएंं:

श्री मान जी आपके पूर्वजों 'ने स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपार त्याग और बलिदान दिया है और आप भी लगातार प्रयासरत है। अतः आपसे निवेदन है की आप यूपी कांग्रेस को संदीप सिंह और उनके लोगो से यूपी कांग्रेस को मुक्ति दिलाए जिससे डरे और सहमे हुवे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो सके। धन्यवाद।

Tags:    

Similar News