Rakshabandhan 2024 Fact: राखी बांधते समय क्यों लगाई जाती है 3 गांठ, जानिए इसके पीछे छिपा है धार्मिक महत्व

रक्षाबंधन से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित है के बारे में हर किसी को जानकारी नहीं। ऐसे में क्या आप जानते हैं राखी बांधते समय कितनी गांठे बांधनी चाहिए चलिए जानते हैं।

Update: 2024-08-17 14:21 GMT

Rakshabandhan 2024 Fact: सावन के अंतिम सोमवार यानी 19 अगस्त को देश भर में भाई - बहन के बीच प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन भी मनाया जाने वाला है। यह त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके लंबी उम्र की कामना करती है तो भाई वहीं जीवन भर अच्छा करने का वचन देता है। रक्षाबंधन से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित है के बारे में हर किसी को जानकारी नहीं। ऐसे में क्या आप जानते हैं राखी बांधते समय कितनी गांठे बांधनी चाहिए चलिए जानते हैं।

राखी बांधते समय बांधे तीन गांठ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और राखी बांधते समय उसमें एक या दो नहीं बल्कि तीन गांठें लगाई जाती है। राखी में 3 गांठ लगाए बिना रक्षा सूत्र अधूरा माना जाता है। इसे लेकर धार्मिक मान्यता की मानें तो, राखी में तीन गांठ लगाना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इसका संबंध त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश से है। कहते हैं कि राखी बांधते समय पहली गांठ भाई की लंबी आयु के लिए होती है। जबकि दूसरी गांठ स्वयं की लंबी उम्र के लिए लगाते हैं। वहीं, तीसरी गांठ भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास लाने के लिए होती है।

अटूट बंधन होता है यह रक्षाबंधन

आपको बताते चलें कि, रक्षाबंधन के त्यौहार भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बहनें अपने भाई की आरती उतारकर, प्रेम के प्रतीक स्वरूप राखी बांधती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करती हैं। साथ ही, भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं।

Tags:    

Similar News