National Doctor's Day 2024: 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता डॉक्टर्स डे, क्या है इसके पीछे वजह

National Doctor's Day 2024: डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। जानें इसके पाछे का इतिहास।

Update: 2024-07-01 09:55 GMT

National Doctor's Day 2024: हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाते हैं ताकि डॉक्टरों के योगदान और सेवाओं का सम्मान किया जा सके। इस दिन का महत्व विशेष रूप से डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में है, जो एक महान चिकित्सक और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री थे। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच डॉक्टरों के महत्व, उनकी निस्वार्थ सेवा और लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में उनकी बड़ी भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

डॉक्टर्स डे का इतिहास

भारत में 1 जुलाई को ही डॉक्टर्स डे मनाया जाता है क्योंकि इस दिन को डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्म और पुण्यतिथि के रूप में याद किया जाता है। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और निधन भी 1 जुलाई 1962 को हुआ था। चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से ही इस दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में चुना गया है। जबकि दुनियाभर के अलग-अलग देशों में डॉक्टर्स डे विभिन्न तिथियों पर मनाया जाता है, भारत में इसे 1 जुलाई को मनाने की परंपरा है।

डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य

डॉक्टर्स डे मनाने का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के योगदान और उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। यह दिन उन सभी डॉक्टरों की कड़ी मेहनत, समर्पण और मानवता के प्रति उनकी सेवाओं को पहचानने और सराहने का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, यह दिन चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके द्वारा समाज को प्रदान की गई सेवाओं की महत्ता को उजागर करने के लिए भी मनाया जाता है।

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 की थीम

"हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स" है। इस थीम का अर्थ है कि "हम मेडिकल प्रोफेशनल्स के प्रयासों और उनके सभी योगदानों को पहचानते हैं"। इस साल की थीम डॉक्टरों द्वारा उनके चिकित्सा अभ्यास में दिखाए जाने वाले समर्पण, करुणा, और सहानुभूति पर विशेष जोर देती है।

Tags:    

Similar News