अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट ने की सोनिया से मुलाकात, बड़े निर्णयों के आसार

Update: 2021-11-12 07:44 GMT
अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट ने की सोनिया से मुलाकात, बड़े निर्णयों के आसार
  • whatsapp icon

नईदिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में मची उथल-पुथल को सुलझाने के लिए पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी के नेता सचिन पायलट को दिल्ली तलब कर उनसे बातचीत की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसी क्रम में राज्य और केन्द्र के नेता आपस में चर्चा कर रहे हैं। बीते दिनों सचिन पायलट ने कहा था कि पार्टी में ऐसे सभी लोगों को उचित सम्मान मिलना चाहिए, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत की है।उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तलब कर लंबी चर्चा की थी। इस दौरान गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्होंने कैबिनेट विस्तार का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है। पार्टी के शीर्ष नेता जो भी फैसला लेंगे, उन्हें मान्य होगा।माना जा रहा है कि सचिन पायलट की नाराजगी दूर करने के लिए खुद सोनिया गांधी मैदान में हैं। पायलट के लोगों को जल्द ही कैबिनेट में उचित प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

Tags:    

Similar News