Sri Lanka Election 2024: तख्तापलट के बाद श्रीलंका में पहला चुनाव, 38 प्रत्याशियों के लिए मतदान शुरू

Update: 2024-09-21 04:30 GMT

Sri Lanka Presidential Election 2024 : श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए 38 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। यह 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में पहला आम चुनाव है। मुख्‍य मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ, विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा और वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच है।

 रविवार को आएंगे रिजल्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए 13,400 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में लगभग 1.7 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। वहीं चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किए जाएंगे।

विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था

75 वर्षीय विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था, जब गंभीर वित्तीय संकट के कारण व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा था और बाद में इस्तीफा देना पड़ा था। संसद ने विक्रमसिंघे को नवंबर 2019 में निर्वाचित राजपक्षे द्वारा रिक्त किए गए शेष पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना।

Tags:    

Similar News