Surya Grahan 2024: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए सर्व पितृ अमावस्या में कैसे होगा पितरों का तर्पण

सू्र्य ग्रहण 02 अक्टूबर 2024 को रात 09 बजकर 13 मिनट से लगेगा और देर रात 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

Update: 2024-10-02 01:30 GMT

Surya Grahan 2024: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार 02 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है जिसे महालया अमावस्या के रूप में जाना जाता है। कहते हैं इस दिन पितरों का तर्पण करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही पूजा - पाठ सब बंद हो जाते हैं। ऐसे में सर्व पितृ अमावस्या का तर्पण कैसे होगा, आइए जानते हैं...

कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

सू्र्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 02 अक्टूबर 2024 को रात 09 बजकर 13 मिनट से लगेगा और देर रात 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यही कारण है कि इस ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। ऐसे में आप कोई भी शुभ कार्य किसी भी समय कर सकते हैं।

कब है सर्व पितृ अमावस्या?

इस साल सर्व पितृ अमावस्या आज यानी 02 अक्टूबर को पड़ रही है। बात करें इसके शुभ मुहूर्त की ताो 01 अक्टूबर को रात 09 बजकर 39 मिनट से अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी जो कि 03 अक्टूबर की रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं, सर्वार्थ सिध्दि योग का मुहूर्त 02 अक्टूबर दोपहर 12.23 मिनट से 03 अक्टूबर की सुबह 06.15 मिनट तक रहेगी।

सूर्य ग्रहण का किस पर होगा कैसा असर?

बात करें इस सूर्य ग्रहण के असर की तो मकर, वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशि वालों को इसका सकारात्मक असर होगा। इन लोगों को धन लाभ के साथ- साथ करियर में तरक्की होगी। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, तुला राशि वालों के लिए इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अशुभ साबित होगा। इन्हें खुद के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।surya grahan 2024, surya grahan 2 october 2024, Sarva pitru Amavasya 2024, Sarva pitru Amavasya, Solar eclipse 2024, Sarva pitru Amavasya 2024 significance, Sarva pitru Amavasya muhurat, Surya Grahan 2024 date and time in india, Surya Grahan 2024 sutak kaal niyam, Surya Grahan 2 october 2024 sutak kaal timing, Surya Grahan 2024 in india, Surya Grahan 2024 when and where to watch, solar eclipse 2024, solar eclipse 2024 date and time, solar eclipse 2024 timing, solar eclipse 2024 when and where to watch, solar eclipse 2024 in india, solar eclipse 2024 sutak ke niyam

Tags:    

Similar News